ढाका। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। देश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सड़कों पर एक बार फिर छात्र आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। इस भीषण अराजकता की वजह बनी है 32 वर्षीय उभरते छात्र नेता उस्मान हादी की नृशंस हत्या। हादी वही शख्स थे जिन्होंने शेख हसीना सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अग्रणी भूमिका निभाई थी, लेकिन आज उनकी ही मौत ने नई सरकार के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। कौन थे उस्मान हादी? आंदोलन…
Author: जस्ट पोस्ट
नई दिल्ली। सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बने अहान पांडे के 28वें जन्मदिन पर उनकी दोस्त और को-एक्टर अनीत पड्डा ने खास अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अनीत ने मैसेज भी लिखा, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आईं। अनीत पड्डा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी तस्वीरों के साथ बताया कि अहान वैचारिक रूप से काफी गहरे इंसान हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने भविष्य देखा है। मैंने देखा है कि जब तुम जोर से हंसते हो, तो आस-पास से गुजरने वाले लोग भी मुस्कुरा देते हैं, वे खुद को रोक नहीं…
मुंबई। मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा सुर्खियों में हैं। हसीन मस्तान ने अपने साथ कथित तौर पर हुए यौन शोषण, जबरन बाल विवाह, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की अपील की है। हसीन मस्तान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। हसीन मस्तान मिर्जा का दावा है कि 1996 में जब वे मात्र 12 साल की थीं,…
नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को 21 दिसंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल इस हार को गंभीरता से ले रही है और भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक करने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने सोमवार को ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान भारत के अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया। बोर्ड के सदस्यों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा को जरूरी बताया। बोर्ड टीम मैनेजमेंट से पाकिस्तान के खिलाफ निराशाजनक हार…
नई दिल्ली। भारत का एआई टैलेंट बेस 2027 में दोगुना होने की उम्मीद है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि देश में बढ़ता एआई टैलेंट बेस ग्लोबल डेवलपर्स में भारतीयों की बढ़ती भागीदारी से भी दिखाता है। गिटहब एआई प्रोजेक्ट्स में भारत 2024 में दूसरे नवंबर पर था और कुल एआई प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी 19.9 फीसदी थी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक यह भारत के एआई डेवलपर इकोसिस्टम की गहराई को रेखांकित करता है। यह इंडियाएआई मिशन के तहत बड़े पैमाने पर एआई कौशल विकास, अनुसंधान और इनोवेशन पर सरकार के फोकस को भी प्रमाणित…
नई दिल्ली। स्टील्थ फाइटर जेट, ड्रोन और हाइपरसोनिक मिसाइल्स को इंटरसेप्ट कर पाना ट्रेडिशनल रडार सिस्टम के बस की बात नहीं है। चीन समेत कई देश पांचवीं पीढ़ी के साथ ही 6वीं जेनरेशन वेपन सिस्टम पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल्स भी बड़ा खतरा है। इन सबको देखते हुए हर देश के लिए ठोस एयर डिफेंस सिस्टम डेवलप करना जरूरी हो गया है। चीन समेत कई देश 5वीं पीढ़ी के साथ ही 6वीं जेनरेशन वेपन सिस्टम पर कर रहे काम मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की ट्रंप सरकार ने 175 अरब डॉलर की लागत से गोल्डन डोम…
देवघर। बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने बाबाधाम पहुंचकर भगवान बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के बाद मन में शांति की अनुभूति हो रही है। सनातन धर्म में विश्व का कल्याण हो और सबको सद्बुद्धि मिले की बात कही जाती है। सनातन धर्म की इसी सोच के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और आने वाले नए साल में अपने और पूरे देशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना की है: पूजा के दौरान रही हाई सिक्योरिटी इधर, बीजेपी सांसद के दौरे…
पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव में शनिवार को मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान बगलगीरों ने एक पुलिस जवान के घर में घुसकर उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस जवान वीरेंद्र पासवान की पत्नी सोना देवी (45), पिता महाराज पासवान (75) और दो बेटियां नंदन कुमारी (18) तथा काजल कुमारी (13) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावरों ने टांगी और लाठी-डंडे से बेरहमी से हमला किया। पत्नी की हालत गंभीर, एमएमसीएच में भर्ती घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास पर इस बातचीत को राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। तीनों नेता एक साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात…
खूंटी। झारखण्ड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के गुयु गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी कांग्रेस के कर्रा प्रखंड महासचिव सुमित तिग्गा (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। बताया जाता है कि मृतक सुमित तिग्गा, तेम्बा तिग्गा के पुत्र थे। वे आदिवासी कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और स्थानीय स्तर पर एक सामाजिक रूप से सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाने जाते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुमित तिग्गा अपने घर पर थे।…
