मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली में दो दरिंदों ने एक 14 साल की नाबालिग से दरिंदगी की और फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ता रात साढ़े 12 बजे बिना कपड़ों के सड़क पर बदहाल स्थिति में दिखाई दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तब घटना के बारे में पता चला। घटना 16 दिसंबर की शाम करीब 8:30 बजे की है। ईश्वरपुर (सांगली) में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को हृतिक महापुरे ने घर से बाहर बुलाया। वह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अष्टा रोड स्थित प्रकाश…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची। झारखंड में मौसम अचानक ठंडा हो गया है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची सहित आधे से ज्यादा जिलों में सुबह से ही कोहरे की परत छाई रहती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में रांची के पास स्थित कांके सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं की वजह से राहत नहीं मिल पा…
नई दिल्ली। भारत में बाइक और स्कूटर के शौकीनों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत अब टू-व्हीलर्स में गैर-कानूनी मॉडिफिकेशन करना महंगा पड़ सकता है। एक्ट के अनुसार, अगर कोई टू-व्हीलर मालिक अपनी गाड़ी के पार्ट्स में इसतरह का बदलाव करता है जो एआरएआई अप्रूव्ड नहीं हैं, तब उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यह जुर्माना 5,000 से 10,000 रुपये तक का हो सकता है। बाइक या स्कूटर में बिना मंजूरी वाले पार्ट्स जैसे आवाज बढ़ाने वाला साइलेंसर, रियर-लाइट, हेडलाइट, टायर या सस्पेंशन बदलना अब गैर-कानूनी की श्रेणी में आएगा।…
दुबई। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संगठित भीख मांगने और आपराधिक गतिविधियों के आरोपों में पाकिस्तानी नागरिकों पर निगरानी बढ़ा दी है। इससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के प्रमुख रिफ्फत मुख्तार ने संसदीय समिति को बताया कि हाल के वर्षों में सऊदी अरब ने संगठित भीख मांगने में शामिल लगभग 56,000 पाकिस्तानी नागरिकों को डिपोर्ट किया है। इस साल अकेले सऊदी अरब ने करीब 24,000, यूएई ने लगभग 6,000 और अजरबैजान ने करीब 2,500 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा है। आंकड़ों के अनुसार, 2025 में…
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बार फिर हिंसा और अराजकता का माहौल गहराता जा रहा है। मोहम्मद यूनुस की नीतियों और प्रशासनिक कमजोरियों का असर अब साफ तौर पर जमीन पर दिखने लगा है। राजधानी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में उपद्रव, हत्याएं और फायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। धानमंडी-32 इलाके में उस्मान हादी की मौत के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। यह वही इलाका है, जो देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के पैतृक आवास के लिए जाना जाता है। गुरुवार रात बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जिससे माहौल…
नई दिल्ली: जैसे ही दिसंबर की सर्द हवाएं चलती हैं, घरों से केक की सोंधी खुशबू आने लगती है। क्रिसमस का जिक्र होते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले भारी-भरकम ‘रम केक’ की तस्वीर आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में क्रिसमस केक का स्वरूप पूरी तरह बदल जाता है? कहीं यह हफ्तों पहले तैयार होने वाली शराब में डूबी मिठाई है, तो कहीं गर्मियों के ताजे फलों का संगम। आइए, आज आपको दुनिया के उन मशहूर क्रिसमस केकों की सैर कराते हैं जो अपनी परंपरा और स्वाद के लिए जाने जाते हैं। ब्रिटिश…
नई दिल्ली। भारतीय जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई विजय माल्या और ललित मोदी को भारत लाने के लिए सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, वे दोनों टेंशन फ्री होकर लंदन के पॉश इलाके में जाम से जाम टकरा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें भारत के भगोड़े घोषित ललित मोदी और बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भागे कारोबारी विजय माल्या एक साथ दावत उड़ाते नजर आए। मौका था विजय माल्या के 70वें जन्मदिन से पहले की पार्टी का, जिसे खुद ललित मोदी ने होस्ट किया…
मुंबई: देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी का समूह अब भारतीय आसमान पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। अडानी एंटरप्राइजेज ने केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण के लिए प्रस्तावित सभी 11 एयरपोर्ट के लिए आक्रामक रूप से बोली लगाने का फैसला किया है। समूह की यह रणनीति उसके 11 बिलियन डॉलर (करीब 91,000 करोड़ रुपये) के विशाल निवेश वाले ‘एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर’ विस्तार प्लान का हिस्सा है। इस कदम के साथ अडानी समूह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर बनने की अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहता है। केंद्र सरकार की योजना साल 2047 तक देश में एयरपोर्ट की…
मॉस्को। मास्को और मिन्स्क के फैसलों ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी है। बेलारूस अब केवल रूस का सहयोगी नहीं रह गया, बल्कि पश्चिमी देशों के लिए एक रणनीतिक लॉन्चपैड बनता नजर आ रहा है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ऐलान किया है कि रूस की अत्याधुनिक ‘ओरेश्निक’ हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली जिसे मौत की मशीन कहा जाता है, को देश में तैनात कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद नाटो देशों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह मिसाइल यूरोप के बड़े हिस्से को अपनी जद में लेने में सक्षम मानी जा रही…
टोक्यो। प्यार की कोई सीमा नहीं होती, यह कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन जापान में एक महिला ने इसे एक बिल्कुल नए और हैरान कर देने वाले स्तर पर पहुँचा दिया है। टोक्यो की रहने वाली 32 वर्षीय यूरिना नोगुची ने किसी हाड़-मांस के इंसान से नहीं, बल्कि एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वर्चुअल पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। यह अनोखी शादी पारंपरिक रिश्तों और तकनीक के बढ़ते हस्तक्षेप पर एक नई बहस छेड़ रही है। चैटजीपीटी से सलाह और मंगेतर से ब्रेकअप: ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी एक कॉल…
