Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»देवघर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Breaking News

देवघर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर। बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने बाबाधाम पहुंचकर भगवान बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी।

बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के बाद मन में शांति की अनुभूति हो रही है। सनातन धर्म में विश्व का कल्याण हो और सबको सद्बुद्धि मिले की बात कही जाती है। सनातन धर्म की इसी सोच के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और आने वाले नए साल में अपने और पूरे देशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना की है:

पूजा के दौरान रही हाई सिक्योरिटी

इधर, बीजेपी सांसद के दौरे को लेकर मंदिर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधि विधान से संकल्प करवाने के बाद गर्भ गृह में मौजूद शिवलिंग की पूजा कराई गई। अभिनेत्री कंगना रनौत के पूजा करने के दौरान गर्भगृह में अन्य भक्तों को रोक दिया गया था। जिसके बाद सांसद कंगना रनौत ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लिया।

कंगना की एक झलक पाने के लिए फैंस रहे बेताब

देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अभिनेत्री कंगना रनौत की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें गाड़ी में बैठाकर बाबाधाम के लिए रवाना किया।

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

बीजेपी सांसद कंगना रनौत के देवघर पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. वहीं जिला प्रशासन की तरफ से अभिनेत्री कंगना रनौत को विशेष गेट से बाहर निकाला गया था ताकि आम लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Baba Baidyanath Dham puja news BJP MP Kangana Devghar tour Deoghar temple security updates Kangana Ranaut Deoghar visit Kangana Ranaut in Jharkhand
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.