Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»हाजी मस्तान की बेटी से रेप कर संपत्ति हड़पी, पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार
Breaking News

हाजी मस्तान की बेटी से रेप कर संपत्ति हड़पी, पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा सुर्खियों में हैं। हसीन मस्तान ने अपने साथ कथित तौर पर हुए यौन शोषण, जबरन बाल विवाह, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की अपील की है। हसीन मस्तान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपनी आपबीती सुनाई।

उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। हसीन मस्तान मिर्जा का दावा है कि 1996 में जब वे मात्र 12 साल की थीं, उनकी झूठी उम्र बताकर मामा के बेटे नासिर हुसैन से जबरन शादी करा दी गई। नासिर ने उससे बलात्कार किया, लंबे समय तक मारपीट की, जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा मर गया। हसीन ने बताया कि उन्हें घर से बाहर फेंक दिया गया और मरने के लिए छोड़ दिया गया। नासिर हुसैन ने उसकी पहचान छिपाकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। नासिर हुसैन इससे पहले आठ शादियां कर चुका था और वर्तमान में हैदराबाद में रहता है।

हसीन मस्तान ने कहा, “मेरे साथ जो अपराध हुए, वे काफी पुराने हैं। उस समय केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे। अब मैं लोन लेकर हाईकोर्ट में अपील कर रही हूं। केस दोबारा शुरू होगा, लेकिन मेरे पास नौकरी नहीं है। मुझे इंसाफ चाहिए। सरकार से अपील है कि अपराध के खिलाफ कानून को और सख्त बनाएं। आए दिन बच्चे किडनैप हो रहे हैं, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। अगर कानून सख्त होंगे, तो अपराधी डरेंगे।” हसीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में योगी जैसा सीएम होता, तो उन्हें जल्दी इंसाफ मिल जाता।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून की सराहना की और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को बड़ा इंसाफ मिला। इसी तरह यौन अपराधों और बाल विवाह जैसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि इस मामले को उनके पिता हाजी मस्तान की कहानी से न जोड़ा जाए, क्योंकि ये घटनाएं उनके पिता की मौत (1994) के दो साल बाद हुईं। हसीन ने अपनी पहचान पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वे कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अब अकेले लड़ रही हैं। हसीन का कहना है कि पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की और 2013 में केस फाइल होने के बाद उनकी मां को गायब कर दिया गया। हाजी मस्तान मुंबई अंडरवर्ल्ड के प्रमुख नाम थे, जिनका रियल एस्टेट और तस्करी से जुड़ा कारोबार था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

पीएम मोदी न्याय की गुहार बाल विवाह और यौन शोषण मामला मुंबई अंडरवर्ल्ड न्यूज़ योगी आदित्यनाथ तारीफ हाजी मस्तान बेटी हसीन मस्तान
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.