Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»खूंटी में अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या
Breaking News

खूंटी में अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

खूंटी। झारखण्ड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के गुयु गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी कांग्रेस के कर्रा प्रखंड महासचिव सुमित तिग्गा (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। बताया जाता है कि मृतक सुमित तिग्गा, तेम्बा तिग्गा के पुत्र थे। वे आदिवासी कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और स्थानीय स्तर पर एक सामाजिक रूप से सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाने जाते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुमित तिग्गा अपने घर पर थे। करीब साढ़े छह बजे उनके दो दोस्त उन्हें घर से बुलाकर गांव में ले गए। इसके बाद वे दोस्तों के साथ अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान लगभग साढ़े सात बजे अज्ञात अपराधी ने पीछे से उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही सुमित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची के तुपुदाना स्थित देवनिका अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कर्रा थाना और तुपुदाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रिम्स भेज दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार उनकी हत्या से गांव में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। लोग इस जघन्य वारदात से सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। इस संबंध में तोरपा एसडीपीओ ने बताया कि घटना घटी है, जांच चल रही है।

इधर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलशन टोपनो ने घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो।

Congress leader killed Karra Jharkhand political murder news Khunti murder news today Khunti police investigation updates Sumit Tigga shooting incident
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.