Author: जस्ट पोस्ट

पटना। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर में पहली बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। इसका सीधा असर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। बिहार में बीते तीन दिनों से नही निकली धूप मौसम विभाग ने गया, नालंदा, समस्तीपुर, मधुबनी और पटना समेत 18 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में पछुआ हवा और लगातार कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है।…

Read More

रांची। दिसंबर का महीना अब अपने शबाब पर है और झारखंड में ठंड ने लोगों का कड़ा इम्तेहान लेना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह जब राजधानी रांची और आसपास के इलाकों की आँख खुली, तो नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं था। विजिबिलिटी इतनी कम कि कुछ मीटर दूर का भी साफ नहीं दिख रहा था। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 5 जिलों में कड़ाके की ठंड का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, वहीं 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। कांके बना ‘कोल्ड पॉइंट’: 6.2 डिग्री तक गिरा पारा झारखंड में सर्दी का…

Read More

रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने शनिवार को निगम की टीम के साथ अटल स्मृति वेंडर मार्केट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मार्केट के प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल के साथ-साथ पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया.निरीक्षण का उद्देश्य वेंडर्स और आम लोगों को सुरक्षित, साफ-सुथरा और व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराना था. प्रशासक ने कहा कि नगर निगम वेंडर्स की रोजी-रोटी की सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा को भी पूरी प्राथमिकता देता है.मार्केट में जरूरी मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने के लिए अभियंत्रण शाखा को एस्टीमेट बनाने का निर्देश.शौचालयों की नियमित सफाई और बेहतर रख-रखाव…

Read More

रांची: झारखंड के युवाओं का भारतीय सेना में शामिल होने का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) रांची में इन दिनों काफी चहल-पहल है, क्योंकि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण अपने पूरे शबाब पर है। हमारे संवाददाता ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद देश सेवा का जज्बा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रतिदिन ट्रेनिंग सेंटर भेजे जा रहे हैं युवा एआरओ रांची से मिली जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न रेजिमेंटल सेंटरों के लिए डिस्पैच करने का काम तेजी से चल रहा है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…

Read More

धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को धनबाद जिले के टुंडी स्थित रतनपुर पहुंचे। अवसर था सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए नन्हे खिलाड़ियों के बीच राज्यपाल ने न केवल पुरस्कार बांटे, बल्कि अपने संबोधन से उनमें जोश भी भर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खेल केवल पदक जीतने का जरिया नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला और अनुशासन सिखाने का सबसे सशक्त माध्यम है। हार को सहजता से स्वीकार करना ही असली खेल भावना समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल महोदय ने कहा कि…

Read More

रांची। चाईबासा से जुड़ी झोले में बच्चों को ले जाने की कथित घटना को लेकर सामने आई खबरों पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया है। मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित प्राधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए चाईबासा के सिविल सर्जन से विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की गई है। Read More: चाईबासा की तस्वीर ने रुलाया: ₹20 का झोला बना मासूम की आखिरी पालकी स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही…

Read More

चाईबासा। झारखंड में एक बार फिर इंसानियत कराह उठी है। सरकारी दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की खाई उस वक्त सबके सामने आ गई, जब एक गरीब आदिवासी पिता को अपने चार साल के बेटे का शव अस्पताल से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूर पिता ने बेटे की लाश एक थैले में रखी और बस से लंबा सफर तय कर गांव तक पहुंचा। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं और दिल भारी हो गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड स्थित बालजोड़ी गांव निवासी डिंबा चतोम्बा अपने चार वर्षीय बेटे…

Read More

रामगढ़। जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेम गांव के महली टोला में शुक्रवार को एक पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अशोक उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक उरांव नशे की हालत में अपनी पत्नी किरण उरांव के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर किरण अक्सर अपने मायके चली जाती थी। घटना के दिन भी अशोक उरांव नशे की हालत में धुत था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को हथौड़े से मारना चाहा। खुद को…

Read More

नई दिल्ली। असम में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन समेत ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के जमुनामुख–कामपुर रेल खंड में हुई। वन अधिकारियों के अनुसार, सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस असम के होजाई जिले में हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस हादसे में आठ हाथियों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से करीब 126…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम देखने को मिला। मंत्री पद से इस्तीफा देने के ठीक 24 घंटे बाद ही एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री माणिकराव कोकाटे को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। अदालत ने 1995 के धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में सुनाई गई सजा को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी। यह फैसला ऐसे समय पर आया, जब निचली अदालतों से राहत न मिलने के कारण कोकाटे को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था और उनकी गिरफ्तारी की आशंका भी बनी हुई थी। हाईकोर्ट के इस…

Read More