Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»अंडर-19 टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर BCCI गंभीर, होगी समीक्षा बैठक
Breaking News

अंडर-19 टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर BCCI गंभीर, होगी समीक्षा बैठक

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को 21 दिसंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल इस हार को गंभीरता से ले रही है और भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक करने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने सोमवार को ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान भारत के अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया।

बोर्ड के सदस्यों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा को जरूरी बताया। बोर्ड टीम मैनेजमेंट से पाकिस्तान के खिलाफ निराशाजनक हार पर जवाब मांग सकता है। साथ ही हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी अलग से बात की जा सकती है। अंडर-19 विश्व कप नजदीक है। भारतीय टीम का इस मेगा इवेंट के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में टीम की घोषणा से पूर्व एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा जरूरी है। फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने गलत बर्ताव का आरोप लगाया है।

मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा से भिड़ गए थे। बीसीसीआई इस मुद्दे पर बात करेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। फाइनल के बाद पाकिस्तान टीम के मेंटर सरफराज अहमद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को खेल भावना के विपरीत बताया। मोहसिन नकवी ने तो इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाने की बात भी कही है। 21 दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम 156 पर सिमट गई और 191 रन से खिताबी मुकाबला हार गई।

Ayush Mhatre controversy BCCI apex council meeting Hrishikesh Kanitkar coach review India vs Pakistan U19 final loss PCB complaint against Indian players
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.