Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»पुलिस जवान के घर घुसकर परिवार पर टांगी से ह’मला, फिर…
Breaking News

पुलिस जवान के घर घुसकर परिवार पर टांगी से ह’मला, फिर…

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव में शनिवार को मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान बगलगीरों ने एक पुलिस जवान के घर में घुसकर उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस जवान वीरेंद्र पासवान की पत्नी सोना देवी (45), पिता महाराज पासवान (75) और दो बेटियां नंदन कुमारी (18) तथा काजल कुमारी (13) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावरों ने टांगी और लाठी-डंडे से बेरहमी से हमला किया।

पत्नी की हालत गंभीर, एमएमसीएच में भर्ती

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सोना देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुरानी बहस से उपजा हमला

घायल सोना देवी ने बताया कि शनिवार को गांव के ही स्वर्गीय अखिलेश पासवान के बेटे धीरज कुमार और नीरज कुमार से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी रंजिश में दोनों अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर में घुस आए और पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

पुलिस में दिया गया आवेदन, जांच शुरू

घटना को लेकर घायल परिवार की ओर से हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

टाटा गालूडीह थाना में तैनात हैं पुलिस जवान
जानकारी के अनुसार पुलिस जवान वीरेंद्र पासवान टाटा के गालूडीह थाना में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मेदिनीनगर पहुंचे और अस्पताल में पत्नी के इलाज की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

attack on police jawan family Hussainabad stabbing incident Jharkhand rural violence updates MMCH Medininagar news Palamu crime news today
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026

JSSC इंटर स्तर की परीक्षा के लिए निकली वैकेंसी

June 26, 2026

झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को, आवेदन व परीक्षा तिथि में बदलाव

June 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.