Author: जस्ट पोस्ट

पटना। बिहार में अपराध अनुसंधान (Investigation) को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ने पटना में 34 आधुनिक ‘चलंत फॉरेंसिक वाहनों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अत्याधुनिक जांच उपकरणों से लैस हैं, जो अपराध स्थल पर जाकर तुरंत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में सक्षम होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। इन फॉरेंसिक वाहनों को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने खुद इनका निरीक्षण किया और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी ली। नीतीश कुमार ने कहा, “2005 से ही हमारी…

Read More

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टूल रूम के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर चालक के फरार हो जाने के बाद विपरीत लेन में जाकर बुलेट सवारों को रौंद दिया। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर (संख्या एनएल 02 क्यू 7066) तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान उसने पीछे से स्कूटी (जेएच 05 डीएच…

Read More

डेनमार्क। यूरोपीय देश डेनमार्क स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बुर्का और नकाब जैसे चेहरा ढकने वाले इस्लामी पहनावे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। डेनमार्क सरकार ने इसके लिए विधेयक लाने की घोषणा की है, जिसे अगले साल फरवरी में संसद में पेश किया जाएगा। स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी यदि यह प्रस्ताव पारित होता है तो देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का, नकाब और इसी तरह के चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर रोक लग जाएगी। प्रवासन और एकीकरण मंत्री रासमस स्टोकलुंड ने कहा कि डेनमार्क की कक्षाओं में ऐसे परिधानों…

Read More

वाशिंगटन। वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका में है। दक्षिण अमेरिका यानी ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली जैसे देशों वाला महाद्वीप। वेनेजुएला उसके उत्तर-पूर्व में स्थित है, कोलंबिया के पास, ब्राजील के उत्तर में और इसका उत्तरी हिस्सा कैरिबियन सागर से घिरा है। वेनेजुएला अमेरिका से करीब 3200 किलोमीटर दक्षिण में है। वेनेजुएला भारत के गुजरात-राजस्थान जितना है, लेकिन इसकी जनसंख्या 2.8 करोड़ के आसपास है। ये छोटा-सा देश दुनिया के सबसे पॉवरफल देश अमेरिका से भिड़ रहा है। आजादी के बाद 1920 में तेल मिला और अमेरिकी कंपनियां यहां पहुंचीं बता दें इस सबके पीछे इस देश छिपा तेल का खजाना है। दुनिया का…

Read More

कंपाला। युगांडा का पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन को दुनिया आज भी ‘बुचर ऑफ युगांडा’ यानी युगांडा का कसाई कहकर याद करती है। जनता का हीरो बनने के सपने दिखाकर सत्ता में पहुंचा ईदी अमीन कुछ ही समय में ऐसा तानाशाह बन गया। इतिहास में ईदी अमीन की क्रूरता और अमानवीयता की मिसाल मिलना बेहद मुश्किल है। ईदी अमीन पर आरोप हैं कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों को न सिर्फ बेरहमी से मरवाता था, बल्कि उनके शवों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर देता था। उसके पूर्व सहयोगियों और जान बचाकर देश से भागे लोगों ने दावा किया कि…

Read More

नई दिल्ली। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मनरेगा का पैसा नहीं दे रहे हैं और नाम बदलने में लगे हुए हैं। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “निश्चित रूप से इस पर पॉइंट-टू-पॉइंट चर्चा के लिए एक व्यवस्था होनी चाहिए कि इसे क्यों लाया गया है और मौजूदा स्थिति क्या है। उन्होंने मनरेगा का बकाया पैसा भी नहीं दिया है। इनका केवल…

Read More

क्योटो। जापान के क्योटो शहर के अराशियामा इलाके में, प्रसिद्ध बैंबू फॉरेस्ट के पास स्थित एक छोटा सा मंदिर इन दिनों दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह मंदिर मिकामी श्राइन कहलाता है और इसकी पहचान इसकी अनोखी मान्यता के कारण है। आमतौर पर मंदिरों में लोग सुख, समृद्धि, सफलता या परीक्षा में पास होने की कामना करते हैं, लेकिन मिकामी श्राइन में श्रद्धालु अपने बालों की सेहत, झड़ते बालों और बेहतर हेयर ग्रोथ के लिए प्रार्थना करने पहुंचते हैं। 1960 में स्थापित इस श्राइन को फुजीवारा उनेमेनोसुके मसायुकी को समर्पित किया गया है, जिन्हें जापान का पहला…

Read More

रांची। मंगलवार की शाम दिल्ली में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह राजनीतिक दिग्गजों के मिलन का केंद्र बना। इस शाही समारोह में जहाँ एक ओर देश के कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जुटे थे, वहीं दूसरी ओर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच हुई बातचीत ने पूरी महफिल का ध्यान खींच लिया। अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले डॉ. इरफान अंसारी ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। दरअसल,…

Read More

रांची। मांडर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पिछले कुछ दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन अब गंभीर मोड़ पर पहुँच गया है। अपनी 13 सूत्री जायज मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्रों की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कॉलेज और रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की कथित उदासीनता के कारण छात्रों की हालत नाजुक हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों का आरोप है कि वे कई दिनों से कड़ाके की ठंड में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन न तो कॉलेज प्रबंधन और न ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों…

Read More

रांची। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक बार फिर अपने गृह राज्य के दौरे पर आ रही हैं। 28 दिसंबर से शुरू होने वाला यह तीन दिवसीय दौरा राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर और गुमला तक प्रशासन ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 28 दिसंबर को रांची पहुँचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दौरे के दूसरे दिन यानी 29 दिसंबर को वे लौहनगरी जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। यहाँ वे एनआईटी (NIT) के दीक्षांत समारोह…

Read More