Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, तीन की मौत से सड़क पर मचा हाहाकार
Breaking News

अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, तीन की मौत से सड़क पर मचा हाहाकार

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टूल रूम के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर चालक के फरार हो जाने के बाद विपरीत लेन में जाकर बुलेट सवारों को रौंद दिया। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर (संख्या एनएल 02 क्यू 7066) तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान उसने पीछे से स्कूटी (जेएच 05 डीएच 5095) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरा। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक चलती गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिना चालक के ट्रेलर आगे बढ़ता रहा और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया, जहां सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल (जेएच 05 बीवी 1386) उसकी चपेट में आ गई।

बुलेट पर सवार चाचा-भतीजे नवीन पाल और अभिषेक पाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट से एक परिजन की अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वहीं, स्कूटी सवार गदड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक राकेश राय को गंभीर हालत में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखाई और पुलिस को सूचना दी। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हादसे के कारण टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

3 dead in Adityapur accident Adityapur road accident today Seraikela road safety news Tata-Kandra road mishap uncontrolled trailer accident Jharkhand
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.