रांची। राजधनी रांची के रातु थाना क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों अवैध बालू तस्करी बेखौफ जारी है। ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े बालू से लदे ट्रैक्टर बिना किसी रोक-टोक के मुख्य सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।…
Author: जस्ट पोस्ट
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। यह मामला 7 जून 2019 का है, जब भलुवा बिसनपुर गांव में कलीम अंसारी (पिता—स्वर्गीय जफीर मिया) की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में बिरनी थाना में कांड संख्या 90/2019 दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में नासिर मियां, शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन, गुलाम रसूल, अहमद राजा, जुबेदा खातून, सहाना खातून और अलाऊद्दीन अंसारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अहमद राजा फिलहाल…
रांची। रांची रेल मण्डल मे कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ, मानव तस्करी के खिलाफ काफी सक्रिय है उसी क्रम मे हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 दिसंबर 2025 को ऑपरेशन “आहट” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम एवं डीएनएफटी टीम, रांची मंडल द्वारा जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर वीआईपी गेट के पास दो नाबालिग बच्चियों एवं एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पकड़ा गया। पूछताछ में बच्चियों की उम्र 12 एवं 13 वर्ष पाई गई, जिन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाया जा रहा था। आरोपी ने बच्चियों से घरेलू काम कराने के बदले…
नई दिल्ली। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक भावुक घटना सामने आई है। एक पूर्व सैनिक के निधन के बाद उनकी सात बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर बेटे का दायित्व भी निभाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिमलकोट के ऊकाला गांव निवासी पूर्व सैनिक कै किशन कन्याल का हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक के निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्मों को लेकर परिजन और ग्रामीण असमंजस में थे। बेटा…
रांची। केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों के अधिकारों पर व्यापक हमले की तैयारी कर ली है। महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने 1948 में हत्या की थी। पिछले 11 सालों से देश में गांधी जी के सोच को सुनियोजित तरीके से लगातार खत्म किया जा रहा है। और उसी दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा को खत्म करने के लिए बिल तैयार कर लिया है। यह कैसी सरकार है जो मजदूरों के अधिकारों के कानून से गांधी जी के गरीबी उन्मूलन, विकेंद्रीकरण और सौहार्द्य की सोच को हटाकर धर्म विशेष नाम देती है। केवल नाम…
कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केरल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सिविल पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी का आचरण पुलिस बल की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। निलंबन की कार्रवाई सिटी पुलिस कमिश्नर ने की। निलंबित सिविल पुलिस अधिकारी का नाम नवास बताया गया है, जो घटना के समय नींदाकारा कोस्टल पुलिस स्टेशन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात था। यह कथित घटना 6 नवंबर को हुई। शिकायत के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी…
रामगढ़। रामगढ़ में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर देखने को मिला। विरोध में ग्रामीणों ने चार नंबर चौक को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। Read More: रामगढ़ में हाथी का तांडव, दो महिलाओं समेत 4 लोगों को पटककर मार डाला सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और वन विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद हाथियों की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही…
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बी.जी.आर. कोल कंपनी के कर्मचारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पाकुड़ पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को शाम 7:42 बजे बी.जी.आर. कोल कंपनी के कर्मचारी मधुसूदन यू के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। धमकी भरे इस कॉल के बाद अमड़ापाड़ा थाना…
रांची। लगातार घाटे में चल रहा एचईसी अपनी खाली पड़ी जमीन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल विकसित करने जा रहा है। इस परियोजना के लिए प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के बगल में लगभग 28 एकड़ भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर सोमवार को एचईसी प्रबंधन और एनबीसीसी के अधिकारियों के बीच एक बैठक भी हुई, जिसमें परियोजना की संभावनाओं और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। एचईसी प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, योजना के तहत एनबीसीसी को निर्माण कार्य के लिए भूमि क्षेत्र उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजना में एचईसी…
रामगढ़। घाटो थाना क्षेत्र के आरा–सारूबेड़ा इलाके में मंगलवार को एक मतवाले हाथी ने जमकर तांडव मचाया। हाथी के हमले में दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना दोपहर करीब 2.15 बजे की है। आरा–सारूबेड़ा के समीप हाथी ने इचाकडीह निवासी स्व. बुधन रजवार के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पर हमला कर दिया। अमित सीसीएल की…
