वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर जारी एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासों ने एक बार फिर उनकी भूमिका, उनके संबंधों और सत्ता के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी संदर्भ में न्यू टेस्टामेंट की विदुषी और सामाजिक कार्यकर्ता लिज़ थियोहारिस ने अपने लेख में ट्रंप की तुलना प्राचीन रोमन सम्राट नीरो से करते हुए उन्हें आधुनिक तानाशाही राजनीति का प्रतीक बताया है। लेख के अनुसार, जेफरी एपस्टीन के साथ ट्रंप के पुराने संबंध, महिलाओं को लेकर उनके बयान और नीतियां इतिहास के उन शासकों की याद दिलाती हैं, जिन्होंने सत्ता के बल पर यौन शोषण और…
Author: जस्ट पोस्ट
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और ड्रीम-11 के माध्यम से कथित तौर पर करोड़ों रुपये के सट्टे से जुड़े मामले को लेकर की गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की 16 सदस्यीय टीम ने एक साथ नवाबगंज कस्बे और अनुराग द्विवेदी के पैतृक गांव भितरेपार खजूर में दबिश दी। टीम की कुल 10 गाड़ियां तैनात रहीं, जिनमें से 6 वाहन गांव में और 4 वाहन कस्बे में लगाए गए थे। ईडी की टीम ने घंटों तक दोनों…
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट बुधवार से एडिलेड में शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ऊंची कीमत पर बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नीलामी के एक दिन बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गए। कैमरन ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ग्रीन सिर्फ दो गेंद खेल सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनकी यह असफलता आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के ठीक एक दिन के बाद आई है। आईपीएल 2026 के लिए…
अदिस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया है। नेशनल पैलेस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली ने मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी…
नई दिल्ली। भारत में मंदिर के साथ ही कुछ रहस्यमी चमत्कारी कुएं भी मौजूद हैं, जहां भक्त अपनी श्रद्धानुसार जाते हैं। तमिलनाडु के रामेश्वरम में ऐसा कुआं मौजूद है, जहां आज भी माता सीता के होने के प्रमाण मिलते हैं। तमिलनाडु के रामेश्वरम में विल्लुण्डी तीर्थम नाम का स्थल है, जहां भगवान श्रीराम और माता सीता का आगमन हुआ था। माना जाता है कि भगवान श्रीराम जब माता सीता को रावण की कैद से मुक्त करके वापस अयोध्या आ रहे थे, तब इसी स्थान पर माता सीता को प्यास लगी थी और भगवान श्रीराम ने बाण के प्रहार से पानी…
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों की पसंद में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां हर युवा की पहली पसंद अमेरिका, ब्रिटेन या कनाडा हुआ करती थी, वहीं अब पश्चिमी एशिया के देश, खास तौर पर दुबई, करियर के नए हब के रूप में उभरा है। छात्रों का मानना है कि यह मंजिल न केवल घर के करीब है, बल्कि सुरक्षित और किफायती भी है। केरल के त्रिशूर के संजय कृष्णा इसका एक उदाहरण हैं। वे पहले ब्रिटेन जाने की तैयारी में थे, लेकिन वहां की भारी-भरकम फीस…
नई दिल्ली। भारत जिसे अब तक दुनिया का सबसे युवा देश कहा जाता था, वह अब तेजी से बुढ़ापे की ओर कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों ने देश के भविष्य की एक अलग तस्वीर दिखाई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में खुलासा किया कि साल 2011 में देश में जो बुजुर्गों (60 साल से अधिक) की संख्या 10.16 करोड़ थी, वह साल 2036 तक बढ़कर 22.74 करोड़ हो जाएगी। यानी आने वाले समय में हर 7 में से 1 भारतीय बुजुर्ग होगा। इस बढ़ती संख्या के…
लंदन। अंटार्कटिका की जमी हुई खामोशी के बीच अब एक ऐसी खतरनाक हलचल सुनाई दे रही है, जो पूरी दुनिया के नक्शे को बदल सकती है। वैज्ञानिकों ने पहली बार ‘डूम्सडे ग्लेशियर’ कहे जाने वाले थ्वाइट्स ग्लेशियर (Thwaites Glacier) के पास 360 से अधिक रहस्यमयी भूकंपों का पता लगाया है। यह कंपन किसी टेक्टोनिक प्लेट के टकराने से नहीं, बल्कि बर्फ के भीतर हो रही भीषण उथल-पुथल का नतीजा है। इन असामान्य झटकों को ‘ग्लेशियल अर्थक्वेक’ कहा जा रहा है। जब विशाल आइसबर्ग टूटकर समुद्र में गिरते हैं और अपनी ही मूल बर्फ से टकराते हैं, तो लो-फ्रीक्वेंसी ऊर्जा निकलती है…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर इलाके में गुरुवार सुबह 5 बजे से केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम ने छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई में टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए की जा रही है। एनआईए को अंसार नगर में कुछ डिजिटल और स्थानीय इनपुट्स मिले थे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान घर से दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की जा रही है।…
रांची। जम्मू-कश्मीर में बुधवार रात हुई भीषण मुठभेड़ में झारखंड के कोडरमा जिले के लाल, CRPF जवान सुजीत सिंह (27 वर्ष) ने आतंकियों से बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के इस जांबाज़ सपूत ने अपनी आख़िरी सांस तक दुश्मनों का सामना किया और मां भारती की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहादत की खबर मिलते ही देवीपुर गांव में मातम पसर गया। पूरे गांव में हर आंख नम है, लेकिन साथ ही हर चेहरे पर अपने वीर सपूत के बलिदान का गर्व भी है। मां-बाप, भाई-बहन और गांववाले एक ही बात…
