Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»बुचर ऑफ युगांडा: 5 लाख लाशों पर खड़ा था ईदी अमीन का खौफनाक शासन
Breaking News

बुचर ऑफ युगांडा: 5 लाख लाशों पर खड़ा था ईदी अमीन का खौफनाक शासन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

कंपाला। युगांडा का पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन को दुनिया आज भी ‘बुचर ऑफ युगांडा’ यानी युगांडा का कसाई कहकर याद करती है। जनता का हीरो बनने के सपने दिखाकर सत्ता में पहुंचा ईदी अमीन कुछ ही समय में ऐसा तानाशाह बन गया। इतिहास में ईदी अमीन की क्रूरता और अमानवीयता की मिसाल मिलना बेहद मुश्किल है।

ईदी अमीन पर आरोप हैं कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों को न सिर्फ बेरहमी से मरवाता था, बल्कि उनके शवों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर देता था। उसके पूर्व सहयोगियों और जान बचाकर देश से भागे लोगों ने दावा किया कि अमीन अपने दुश्मनों को यातनाएं देकर मारता और फिर उनका मांस तक खा जाता था। यहां तक कहा जाता है कि उसने अपने फ्रिज में कटे हुए सिर संभालकर रखे हुए थे। इन खुलासों के बाद ही उसे ‘बुचर ऑफ युगांडा’ का नाम मिला। अमीन का शासन करीब आठ साल चला और इस दौरान उसने देश में खौफ का ऐसा माहौल बना दिया, जहां कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता था।

इतिहासकारों के मुताबिक, उसके शासनकाल में करीब तीन से पांच लाख लोगों की हत्या करवाई गई। उसकी तानाशाही का शिकार सिर्फ राजनीतिक विरोधी ही नहीं बने, बल्कि आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उसकी क्रूर नीतियों की भेंट चढ़े। ईदी अमीन का एक और फैसला युगांडा के लिए विनाशकारी साबित हुआ। उसने एशियाई मूल के लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय शामिल थे, को देश छोड़ने के लिए केवल तीन महीने का वक्त दिया। अचानक हुए इस फैसले से हजारों परिवार बेघर हो गए और युगांडा की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। व्यापार, उद्योग और रोज़गार पर इसका गहरा असर पड़ा, जिसकी भरपाई देश वर्षों तक नहीं कर सका। उसकी निर्दयता उसके निजी जीवन में भी साफ नजर आती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपनी ही एक पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में उसकी हत्या कर दी।

कहा जाता है कि उसने शव के टुकड़े कर दिए और कई लोगों के शव मगरमच्छों को खिला दिए जाते थे। ऐसी घटनाओं ने उसकी छवि को एक नरभक्षी और निर्दयी शासक के रूप में और पुख्ता किया। ईदी अमीन के पतन की कहानी भी कम नाटकीय नहीं है। युगांडा और तंजानिया के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमीन की सेना ने तंजानिया के कागेरा सालिएंट क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने पलटवार का आदेश दिया और तंजानियाई सेना ने युगांडा में घुसकर अमीन की सत्ता की नींव हिला दी। खतरे को भांपते ही ईदी अमीन देश छोड़कर भाग गया। अंततः उसे सऊदी अरब में शरण मिली, जहां 2003 में उसकी मौत हुई।

Butcher of Uganda Idi Amin cannibalism rumors Idi Amin history Idi Amin Indian expulsion Uganda dictator stories
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.