रांचीः झारखंड सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने आज 9 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम जनता का सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है. इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत प्रयास कर रही…
Author: जस्ट पोस्ट
मेदिनीनगर के टीओपी-2 थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही की लापरवाही के कारण सरकारी हथियार खोने का मामला सामने आया है. हालांकि समय रहते की खोजबीन करने के बाद हथियार बरामद कर लिया गया. लेकिन इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत होने के कारण सिपाही बैजनाथ यादव अपनी सरकारी हथियार की सुरक्षा नहीं कर सका और वह खो गया. हथियार खो जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद थाना परिसर और आसपास के इलाकों में हथियार…
डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण और राज्य में मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में अवैध अफीम की खेती से सर्वाधिक प्रभावित जिला, रांची, चतरा, पलामू, चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसावां और खूंटी के एसपी शामिल हुए.समीक्षा के दौरान वर्ष 2025 में किए गए अफीम विनष्टीकरण के आंकड़े, पिछले फसलीय वर्ष 2024-2025 में विनष्ट भूमि के जीआर सत्यापन की स्थिति, संबंधित दर्ज कांडों की अद्यतन स्थिति, बड़े…
झारखंड हाईकोर्ट को नया चीफ मिल गया. शुक्रवार को लोकभवन में राजयपाल संतोष गंगवार ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलवाई.झारखंड हाईकोर्ट को नया चीफ मिल गया. शुक्रवार को लोकभवन में राजयपाल संतोष गंगवार ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलवाई.लोकभवन के बिरसा मुंडा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता समेत स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी एवं राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे.सभी ने चीफ जस्टिस को बधाई दी. चीफ जस्टिस के…
झारखंड पुलिस के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम पहल की है. गृह विभाग ने झारखंड पुलिस में 17.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.इस संबंध में गृह सचिव ने स्वीकृति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधान महालेखाकार को पत्र भेजा है. राज्य के पांच प्रमुख जिलों बोकारो, धनबाद, पलामू, चाईबासा और लातेहार को इन निर्माण कार्यों का लाभ मिलेगा.परियोजनाओं के पूरा होने से पुलिस बल की कार्यक्षमता, आवासीय सुविधाओं और आधुनिक पुलिसिंग क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है.आधुनिक पुलिसिंग…
खूंटी: खूंटी जिले के एदेल संगा पड़हा राजा एवं अध्यक्ष सोमा मुंडा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस घटना से आदिवासी समुदाय में गहरा रोष है। स्थानीय लोगों और आदिवासी संगठनों का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत रंजिश का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उनका आरोप है कि सोमा मुंडा आदिवासी समाज के एक सशक्त और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता थे, जिनकी आवाज को दबाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के विरोध में आदिवासी समन्वय समिति ने…
वॉशिंगटन: वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद से अमेरिका ने वैश्विक राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इन सबके बीच अब ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अमेरिका की मध्यस्थता वाली नई तेल डील से होने वाली कमाई से सिर्फ अमेरिकी प्रोडक्ट खरीदेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला ने इस पर सहमति जताई है। उन्होंने इस व्यवस्था को काराकास की आर्थिक दिशा में एक बड़ा बदलाव और अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स, किसानों और एक्सपोर्टर्स के लिए एक बूस्ट बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए यह…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोडमा बाजार टांड के समीप रात करीब 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, डोडमा विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया…
कोरबा: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का न्यूयार्क में निधन हो गया। 49 साल के अग्निवेश दोस्त के साथ स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे बहुत तेजी से रिकवर होकर स्वस्थ हो रहे थे तभी अचानक उन्हे दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यू हो गई। अनिल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर इस अपूरणीय क्षति की जानकारी दी। उन्होंने अपने पुत्र के निधन को अपनी जिंदगी का सबसे काला और…
नई दिल्ली: कभी कभी ऐसे कई मौके आ जाते हैं जो अकल्पनीय होते हैं। ऐसा ही एक मौका सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर हो रही सुनवाई के दौरान देखा गया। जहां एक महिला ने बड़ी ही सहजता से जजों को यू गाइस कह दिया। जब वकीलों ने महिला को प्रोटोकाल याद दिलाया तो उसने कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। इसके लिए माफी चाहती हूं, तब जज ने मुस्कुराकर कहा कोई बात नहीं। मामले की गंभीरता और इस पर अदालत के हस्तक्षेप के लिए पीठ का आभार जताते हुए एक महिला भावुक हो गईं। उच्चतम न्यायालय में बुधवार को…
