नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पेठ रोड पर चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार हादसा यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही के कारण हुआ। स्कॉर्पियो वाहन गलत…
Author: जस्ट पोस्ट
नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्ट टैग वार्षिक पास को लेकर लोगों को सतर्क कर दिया है। एनएचएआई ने चेतावनी दी है कि कुछ फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत प्लेटफॉर्म नकली फास्ट टैग एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं, जिससे लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि फास्ट टैग वार्षिक पास केवल उसके आधिकारिक राजमार्ग यात्रा एप के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। एनएचएआई के अनुसार, कोई भी बाहरी एजेंसी या निजी वेबसाइट इस पास की…
वाशिंगटन: बीते सप्ताह वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड, कोलंबिया, नाइजीरिया और ईरान सहित कई अन्य देशों को खुली धमकी दी है। ट्रंप की धमकी के बाद प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने अमेरिका की विदेश नीति पर तीखी टिप्पणी कर कहा है कि अमेरिका में कानून महज एक काल्पनिक कहानी बन गई है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि ट्रंप का अगला निशाना ईरान हो सकता है। बता दें कि सैक्स ने हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गवाही दी थी। जेफ्री सैक्स ने कहा कि ट्रंप नियंत्रण से बाहर हो चुके…
नई दिल्ली: देश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा खाका तैयार कर लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आने वाले वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर करीब 17 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत केंद्रीय अवसंरचना मंत्रालयों और राज्यों के अंतर्गत कुल 852 परियोजनाओं की तीन वर्षीय सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी पाइपलाइन बनाई गई है। इन परियोजनाओं पर अनुमानित लागत 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगी, जिससे देश में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने…
काराकस: वेनेजुएला के इतिहास में एक ऐसी घटना घटी है जिसे सामरिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। एक अत्यंत गोपनीय और साहसिक सैन्य अभियान के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके ही निवास स्थान से हिरासत में ले लिया गया। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व का नाम दिया गया, जिसे अमेरिकी विशेष बलों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में अमेरिकी सेना की प्रतिष्ठित डेल्टा फोर्स मादुरो के आवास में दाखिल हुई और उन्हें व उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अमेरिका ले आई। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे…
लोहरदगा: रांची-लोहरदगा रेल लाइन में जिले के कोयल नदी स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 115 के पिलर संख्या चार और पांच में दरार आने के बाद विगत चार जनवरी से लोहरदगा स्टेशन तक रेल सेवा ठप थी, जिससे रेल यात्री निराश थे लेकिन इन सब के बीच एक उम्मीद की किरण नजर आई।दरअसल, बुधवार को रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए न सिर्फ एक विशेष स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत की, बल्कि लोहरदगा से टोरी के बीच भी पैसेंजर ट्रेन शुरू की है। इसके अलावा भी एक महत्वपूर्ण पहल की है।रेलवे ब्रिज के पिलर में दरार के…
रांची: आरपीएफ रांची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.01.2025 को ट्रेन संख्या 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आगमन के दौरान आरपीएफ पोस्ट हटिया के स्टाफ बिरसा ओरांव ने नियमित जांच के दौरान कोच S4 के शौचालय के डस्टबिन में एक जीवित नवजात शिशु को पाया।सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट हटिया की एसआई साधना कुमारी एवं महिला आरक्षी रीना यादव तत्काल मौके पर पहुंचीं। जीआरपी हटिया एवं चाइल्डलाइन हटिया के सहयोग से नवजात शिशु को डीआरएच हटिया ले जाया गया,…
धनबाद: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे बुधवार को डीजीएमएस यानी खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत हुई। इस दौरान मंत्री ने मजदूर हितों की बात करते हुए उनकी सुरक्षा, सामाजिक उत्थान के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में माइनिंग कार्य की सराहना की। मंच से अपने संबोधन में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि माइनिंग का कार्य आजादी के पूर्व से चला आ रहा है। उस वक्त मजदूर अपने हाथों से पत्थर को काटा करते थे। लेकिन अब टेक्नोलॉजी आ गई है। हालांकि…
हजारीबाग: चंदन कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विकसित भारत 2047 मिशन पर अपनी बात रखेंगे। उनका चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए हुआ है। वे 9 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत का विजन रखेंगे। कहा जाए तो हजारीबाग समेत पूरे झारखंड की बुलंद आवाज दिल्ली के भारत मंडपम में जुटे देश के दिग्गज के सामने यहां का बेटा रखेगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में चयनहजारीबाग के कोर्रा निवासी मेधावी छात्र चंदन कुमार का सफर साइकिल दुकान में पंचर बनाने से लेकर भारत मंडपम तक…
रांची: झारखण्ड सरकार के माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने होटल चाणक्या बी.एन.आर., राँची में आयोजित बहुभाषी शिक्षा पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड भाषायी विविधता का जीवंत उदाहरण है, जहाँ “कोस-कोस पर पानी बदले, दस कोस पर वाणी” की कहावत पूरी तरह साकार होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में पाँच जनजातीय एवं चार क्षेत्रीय भाषाएँ हैं और 24 जिलों को किसी एक भाषा में नहीं पिरोया जा सकता। बहुभाषी शिक्षा ही झारखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, समावेशिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है।मंत्री ने मातृभाषा आधारित शिक्षा के…
