
मेदिनीनगर के टीओपी-2 थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही की लापरवाही के कारण सरकारी हथियार खोने का मामला सामने आया है. हालांकि समय रहते की खोजबीन करने के बाद हथियार बरामद कर लिया गया. लेकिन इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत होने के कारण सिपाही बैजनाथ यादव अपनी सरकारी हथियार की सुरक्षा नहीं कर सका और वह खो गया. हथियार खो जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद थाना परिसर और आसपास के इलाकों में हथियार की व्यापक तलाश शुरू की गई. काफी प्रयासों के बाद हथियार बरामद कर लिया गया, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.

