रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ डोरंडा बाजार इलाके का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण वार्ड संख्या-45 में स्थित करीब एक एकड़ निगम की जमीन पर किया गया. इस दौरान डोरंडा थाना के सामने का मार्केट, झंडा चौक और आसपास की सभी सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्था की स्थिति देखी गई.निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने कहा कि शहर की अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है. निगम का मकसद शहर को जाम-मुक्त और अतिक्रमण-मुक्त बनाना है, साथ ही निगम की जमीन का सही इस्तेमाल लोगों के हित में…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची नगर निगम ने साफ तौर पर कहा है कि शहर में बिना अनुमति पोस्टर और फ्लेक्स लगाना कानूनन गलत है. इसके बावजूद कई संस्थान सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर चिपकाकर प्रचार कर रहे हैं. यह झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 का उल्लंघन है.नगर निगम ने ऐसे संस्थानों पर पहले ही 25 हजार रुपये प्रति संस्थान का जुर्माना लगाया था, लेकिन कई संस्थानों ने अब तक जुर्माना जमा नहीं किया. बार-बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर नगर निगम ने अब कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है.इन 26 संस्थानों पर होगी कार्रवाईसेल्फ स्टडी लाइब्रेरी, गोडावरी प्लाजा, सिंह मोड़, हटिया,…
राँची:आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय 16वा वार्षिकोत्सव शुरू हो गया। शनिवार को दोपहर 1 बजे अपर बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यहां से वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, रांची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, चुरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, शनि मंदिर, हरमू रोड होते हुए वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन पहुंची। शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष युवक युवतिया जीण निशान लिए चल रहे थे। जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं वर्धा से…
रांची।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राँची विश्वविद्यालय समिति की ओर से छात्रवृत्ति की लंबित राशि को अविलंब जारी कराने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश NSUI के नेतृत्व में आज छात्र आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च बापू वाटिका, मोरहाबादी से प्रारंभ होकर लोक भवन तक पहुँचा, जहाँ छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर राँची विश्वविद्यालय NSUI के अध्यक्ष कैफ अली ने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों का अधिकार है, न कि कोई एहसान। फंड जारी न होने के कारण हजारों गरीब, अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित…
जदयू प्रदेश कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने की। बैठक में मज़बूती के साथ निकाय चुनाव लड़ने, विभिन्न निकाय क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार, होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स में वृद्धि के विरुद्ध जिला मुख्यालय एवं प्रखण्डों में एक दिवसीय धरना, निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश स्तर पर कोषांग का गठन, प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान के प्रभारी की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कार्यकारिणी की सहमति ली गयी। बिहार चुनाव में शानदार जीत एवं वर्ल्ड बुक आफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा नीतीश कुमार का नाम वैश्विक सूची में दर्ज…
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत झारखंड के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की है. पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल ओराम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. पत्र में कहा गया है कि राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है.राज्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के बाद झारखंड में संगठनात्मक चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की…
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, केसी त्यागी को पार्टी से छुट्टी हो गई है. इसका कारण नीतीश कुमार को भारतरत्न देने की मांग और उनके कई हालिया बयान और गतिविधियां बताये जा रहे हैं.इस संबंध में पार्टी या केसी त्यागी की ओर से अब तक कोई औपचारिक या लिखित बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि केसी त्यागी अब जेडीयू की सक्रिय भूमिका में नहीं हैं और पार्टी से उनका सम्मानजनक अलगाव हो चुका है.जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता…
रांची:- श्री हनुमान सेवा संस्थान ,रांची एवं जीवन प्रबंधन समूह द्वारा एक अभिनव अनुष्ठान रांची में 12 जनवरी 2026 को डिबडीह स्तिथ द कार्निवाल में होगा।श्री हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर व उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम 12 जनवरी 2026 को संध्या 6:00 बजे से 9:00 बजे तक द कार्निवल, न्यू अलकापुरी ,डिबडीह रांची में होने जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल सहित कई चैनलों के माध्यम से देश-विदेश में भी प्रसारित होगा। श्री भास्कर ने बताया कि विवेकानंद जी की जयंती पर 12 जनवरी को…
आरपीएफ रांची मंडल के निर्देशानुसार श्री पवन कुमार, आरपीएफ द्वारा सतर्क ड्यूटी के दौरान दिनांक 09.01.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो, उम्र 36 वर्ष, निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया। उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई। पूछताछ में…
*जस्टिस एल पी एन शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी….बाबूलाल मरांडी*झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र एल पी एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेताओं ने शाहदेव चौक पर जस्टिस एल पी एन शाहदेव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व एल पी एन शाहदेव झारखंड के योग्य और मिट्टी के उत्थान केलिए समर्पित योद्धा थे।कहा कि उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई…
