Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»वेदांता समूह के चेयरमैन के पुत्र अग्निवेश का निधन, न्यूयॉर्क में हुए थे हादसे का शिकार
देश

वेदांता समूह के चेयरमैन के पुत्र अग्निवेश का निधन, न्यूयॉर्क में हुए थे हादसे का शिकार

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

कोरबा: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का न्यूयार्क में निधन हो गया। 49 साल के अग्निवेश दोस्त के साथ स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे बहुत तेजी से रिकवर होकर स्वस्थ हो रहे थे तभी अचानक उन्हे दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यू हो गई।

अनिल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर इस अपूरणीय क्षति की जानकारी दी। उन्होंने अपने पुत्र के निधन को अपनी जिंदगी का सबसे काला और बुरा दिन बताया है।उन्होंने बताया कि अग्निवेश वहां तेजी से रिकवर कर रहे थे और परिवार को लगा था कि बुरा वक्त अब बीत चुका है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) आया, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह स्वस्थ था, सपनों से भरा था। मैं और किरन (अग्निवेश की माँ) पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने अग्निवेश के साथ देखे गए आत्मनिर्भर भारत के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उनका बेटा हमेशा पूछता था कि हमारा देश किसी से पीछे क्यों रहे? अग्निवेश अपने पीछे पत्नी, बच्चों, माता-पिता और बहन प्रिया अग्रवाल हेब्बर (हिंदुस्तान जिंक की अध्यक्ष) को छोड़ गए हैं।

इस खबर के फैलते ही देश के औद्योगिक घरानों, शुभचिंतकों और वेदांता समूह से जुड़े लाखों कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले सहित देश के उन तमाम हिस्सों में जहां वेदांता समूह की इकाइयां हैं, वहां लोगों ने अग्निवेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिजनों के अनुसार, अग्निवेश न केवल एक कुशल व्यवसायी थे, बल्कि अपनी बहन के प्रति बेहद सुरक्षात्मक और अपने दोस्तों के बीच यारों के यार के रूप में लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से भारतीय उद्योग जगत ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व खो दिया है।

सामाजिक उत्तरदायित्वों को दोहराया

दुख की इस घड़ी में भी अनिल अग्रवाल ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को दोहराया। उन्होंने कहा, मैंने अग्निवेश से वादा किया था कि हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा समाज के कल्याण में लगाएंगे। आज मैं फिर उस वादे को दोहराता हूँ। अब मैं और भी सादगी से जीवन जीऊंगा और अपनी बाकी जिंदगी देश के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण में लगा दूंगा।

अग्निवेश अग्रवाल स्कीइंग एक्सीडेंट अनिल अग्रवाल इमोशनल पोस्ट अनिल अग्रवाल बेटा निधन माउंट सिनाई अस्पताल न्यूयॉर्क वेदांता समूह शोक समाचार
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.