Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»तेल भी हमारा, बाजार भी हमारा! ट्रंप ने वेनेजुएला पर थोपी सख्त शर्तें
दुनिया

तेल भी हमारा, बाजार भी हमारा! ट्रंप ने वेनेजुएला पर थोपी सख्त शर्तें

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

वॉशिंगटन: वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद से अमेरिका ने वैश्विक राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इन सबके बीच अब ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अमेरिका की मध्यस्थता वाली नई तेल डील से होने वाली कमाई से सिर्फ अमेरिकी प्रोडक्ट खरीदेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला ने इस पर सहमति जताई है। उन्होंने इस व्यवस्था को काराकास की आर्थिक दिशा में एक बड़ा बदलाव और अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स, किसानों और एक्सपोर्टर्स के लिए एक बूस्ट बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला तेल समझौते से मिलने वाले रेवेन्यू का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में अमेरिका का सामान खरीदने के लिए करेगा। ट्रंप ने लिखा, “मुझे अभी पता चला है कि वेनेजुएला हमारी नई ऑयल डील से मिले पैसे से सिर्फ अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स ही खरीदेगा।” वेनेजुएला, अमेरिकन एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स और अमेरिका में बनी दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और इक्विपमेंट के साथ-साथ वेनेजुएला के बिजली ग्रिड और एनर्जी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तकनीक और हार्डवेयर खरीदेगा। ट्रंप ने इसे एक रणनीतिक बदलाव बताया और कहा कि अमेरिका के प्रतिद्वंदियों के साथ सालों के आर्थिक संबंध के बाद वेनेजुएला अपने मुख्य साझेदार के तौर पर अमेरिका के साथ बिजनेस करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रंप ने कहा, “दूसरे शब्दों में, वेनेजुएला अपने मुख्य साझेदार के तौर पर अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक समझदारी भरा फैसला है और यह वेनेजुएला और यूएस के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर शिकंजा कसने के बाद उसके तेल की बिक्री पर अपने नियंत्रण का ऐलान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि एक नए फ्रेमवर्क के तहत वेनेजुएला के एक्सपोर्ट और रेवेन्यू अमेरिका की निगरानी में होंगे। अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि तेल बाजार की कीमत पर बेचा जाएगा और कमाई अमेरिकी-कंट्रोल्ड सिस्टम के जरिए होगी। ट्रंप ने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था, खासकर अमेरिकी किसानों, मैन्युफैक्चरर्स और मेडिकल सप्लायर्स के लिए सीधे फायदे के तौर पर पेश किया।

वेनेजुएला का इलेक्ट्रिक ग्रिड हाल के सालों में बार-बार फेल हुआ है, जबकि दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट की कमी के बारे में बड़े पैमाने पर जानकारी सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बने इक्विपमेंट का इस्तेमाल वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड और एनर्जी फैसिलिटीज को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। मादुरो के शासन में वेनेजुएला चीन, रूस और ईरान से आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर था और अक्सर पेमेंट के तौर पर डिस्काउंट वाले तेल शिपमेंट का इस्तेमाल करता था, हालांकि ट्रंप के इस नए अरेंजमेंट के बाद इस ट्रेंड पर बड़ा असर पड़ेगा। तेल रेवेन्यू को अमेरिका की खरीद से जोड़कर ट्रंप सरकार ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट तक वेनेजुएला की पहुंच को अमेरिकी सामानों की डिमांड से जोड़ दिया है।

अमेरिकी उत्पाद वेनेजुएला निर्यात ट्रूथ सोशल ट्रंप पोस्ट डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला ताज़ा खबर निकोलस मादुरो गिरफ्तारी अपडेट वेनेजुएला अमेरिका तेल डील 2026
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.