रांची: रांची के हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को विभागीय खर्च को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय अधिकारियों को खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्ययोजना के तहत काम करने का निर्देश दिया। कहा कि चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम तिमाही चल रहा है और ऐसे वक्त में निदेशालय से लेकर जिला स्तर को दिए गए लक्ष्य की समीक्षा करते हुए काम करने की जरूरत है। विभाग का उद्देश्य योजना के तहत राशि खर्च करना मात्र नहीं है बल्कि योजना की उपलब्धता, उपयोगिता के साथ बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित…
Author: जस्ट पोस्ट
। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेगा।राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगीबैठक के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित दृष्टिकोण, पर्यटन क्षमता तथा निवेश की विविध संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। दावोस यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल यूके का दौरा करेगा।लंदन दौरे के दौरान संस्थागत, शैक्षणिक एवं निवेश-उन्मुख सहयोग, नीति एवं ज्ञान आधारित संवाद तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद प्रस्तावित…
लक्जमबर्ग। वेनेजुएला में तेजी से बदलते हालात और अमेरिकी कार्रवाई के बाद भारत ने अपनी चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ कहा कि मौजूदा संकट के बीच सबसे जरूरी है वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। लक्जमबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत वेनेजुएला में हुए हालिया घटनाक्रम को गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने कहा कि हालात चाहे जिस दिशा में जाएं, भारत की प्राथमिकता यह है कि आम नागरिक सुरक्षित रहें और…
नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह इलाका उस वक्त तनाव का केंद्र बन गया, जब एमसीडी की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी…
तेहरान। ईरान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और लोगों के बीच हुई झड़पों में अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इससे देशभर में तनाव और गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ईरान के इलम प्रांत के अबदानान शहर की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग…
मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में स्थित मिंडानाओ द्वीप के तट के पास बुधवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी यानी PHIVOLCS के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। भूकंप सुबह 11:02 बजे स्थानीय समय पर आया। इसका केंद्र दावाओ ओरिएंटल प्रांत के तटीय कस्बे मैनाय से करीब 47 किलोमीटर दूर समुद्र में था। भूकंप की गहराई लगभग 42 किलोमीटर बताई गई है। तेज झटकों का असर पूरे मिंडानाओ द्वीप में देखा गया। कई…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।आज दोपहर करीब 12 बजे, दर्जनों महिलाएं रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के विरुद्ध एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससे उनकी और मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है। महिलाओं ने मांग की है कि पुलिस निशा भगत के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करे और…
रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद कैदियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने से जुड़ी खबरों पर संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट जेल प्रशासन और राज्य सरकार के जवाब से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं दिखा। अदालत ने सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को अधूरा माना और कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों (वार्डर या सहायक जेलर) को सस्पेंड करना काफी नहीं है। चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने पूछा कि जेल की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक के लिए जेल अधीक्षक और जेल महानिरीक्षक…
रांची: केंद्र सरकार द्वारा 2005 के मनरेगा कानून को संशोधित कर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी कानून 2025, को 18 दिसंबर 2025 को पारित किया। इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है – एक पक्ष तारीफ कर रहा है तो दूसरा सवाल उठा रहा है। मजदूरों के हित में काम करने वाली संस्था झारखंड नरेगा वॉच ने प्रेस कांफ्रेस कर इस नए कानून का विरोध किया है। साथ ही, इस संस्था नें 2 फरवरी को नरेगा दिवस के अवसर पर रांची में करीब 5 हजार मजदूरों के जुटान की घोषणा की है।संस्था…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों, विशेष रूप से सिगरेट पर टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 फरवरी 2026 से सिगरेट की कीमतें अब केवल ब्रांड के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी लंबाई के हिसाब से तय की जाएंगी। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद तंबाकू टैक्स से जुड़ा यह सबसे अहम बदलाव माना जा रहा है। सरकार ने स्पेसिफिक सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को फिर से प्रभावी रूप में लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत अब प्रति एक हजार सिगरेट स्टिक पर टैक्स वसूला जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सिगरेट…
