Author: जस्ट पोस्ट

मुंबईः अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है.न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे मुंबई के विधान भवन में महाराष्ट्र विधानसभा के अपने सभी MLA और MLC की मीटिंग बुलाई है. सभी पार्टी विधायकों से तय समय पर मीटिंग में आने का अनुरोध किया गया…

Read More

लातेहार: जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबसिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला साइडिंग पर कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है. संभावना है कि शुक्रवार की देर शाम तक राहत कार्य पूरा हो जाएगा. रेलवे विभाग के सीएलआई सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की है.दरअसल, टोरी- शिवपुरी रेलवे लाइन के फूलबसिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला साइडिंग में मालगाड़ी पर कोयला लोड कर रवाना किया जा रहा था. इसी बीच अचानक मालगाड़ी की पांच…

Read More

प्रेस विज्ञप्तिश्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 के पहले दिन शुक्रवार आचार्यों एवं पंडितों के सानिध्य में श्री श्याम परिवार राँची के अध्यक्ष श्री श्रवण जी जालान सपरिवार श्रीमती नेहा जालान ने मुख्य यजमान के रूप में हवन, निशान पूजन एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जिसमें श्री गणेश जी महाराज, श्री हनुमानजी, श्री श्याम प्रभु खाटू वाले, श्री राणी सती दादी आदि सभी देवी-देवताओं विशेष पूजा अर्चन की। जिनमें मुख्य रूप से श्याम परिवार के मंत्री मंटू जी जालान महोत्सव संयोजक पवन लोहिया, श्रीमती मीरा सराओगी, जयदीप राज, कमल जालान, निरंजन लाल तोदी,…

Read More

भ्रष्टाचार मुक्त विकास की सोच को धरातल पर उतारने वाले को जीत दिलाने का होगा प्रयास…..बाबूलाल मरांडीभाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई।बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण, विधायकगण शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव का श्रेय कोर्ट की सख्ती…

Read More

रांचीः 7 महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बनकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अफसर को उनके रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग दी गई है. डीएसपी के पद पर एक दिन की नौकरी करने के बाद चारों डीएसपी सेवानिवृत हो जाएंगे.सात महीने से था इंतजारझारखंड में 7 माह पूर्व 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें डीएसपी बनाया गया था. लेकिन स्थिति यह है कि इंस्पेक्टर से बने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले पोस्टिंग दी जा रही है. शुक्रवार को भी 31 जनवरी…

Read More

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने उन्हें राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति के शीघ्र निष्पादित करने हेतु निदेशित किया।

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज मोरहाबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन एवं रामधुन प्रस्तुत किये। माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की आत्मीयता में मंत्रमुग्ध हो गये। मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा…

Read More

राजधानी से सटे इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के आसपास के हाईवे और रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी। इसको लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने रिंग रोड अथॉरिटी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) को आधिकारिक पत्र भेजा है।पत्र में कहा गया है कि रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने की वजह से रैश ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कई मामलों में रैश…

Read More

पलामूः छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में एक दामाद ने अपनी पत्नी, ससुर एवं साली को चाकू से गोद डाला है. इस घटना में ससुर की मौत हो गई है जबकि पत्नी और साली गंभीर रूप से जख्मी है. दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है.घटना को अंजाम देने वाला दामाद फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. हैदरनगर के सोवा भरवा के रहने वाले लवकुश यादव का कुछ वर्ष पहले पूजा कुमारी के साथ विवाह हुआ था जो पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के…

Read More

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 67 वर्षीय श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर में अचानक गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.पीएम मोदी ने उषा से बात कीपीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है. इसके अनुसार, श्रीनिवासन 30 जनवरी की सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए. इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर…

Read More