आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो जी झारखंड विधानसभा के समक्ष लाठीचार्ज में घायल छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो को देखने रिम्स, रांची पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। श्री महतो ने घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि इस घटना के दोषी पदाधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए। साथ ही जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित की जानी चाहिए।बबलू महतो ने जानकारी दी कि जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित करने की मांग को लेकर छात्र झारखंड विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे और मुख्यमंत्री…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विभाग के मंत्री एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, चमरा लिंडा, जनाब हफीजुल अंसारी, संजय यादव, सुदीप कुमार सोनू, जिला परिषद अध्यक्ष रांची जिला श्रीमती निर्मला भगत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो० मोजीबुल्लाह, चिंटू मिश्रा, मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी (एदार-ए-शरिया), जनाब कारीजान मोहम्मद (सहरे काजी, रांची) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इफ्तार कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और…
रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट, 2010 को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. खंडपीठ ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक को निर्देश दिया कि राज्य भर में अधिनियम व नियमों को लागू करने के लिए उठाये गये कदमों का विवरण देते हुए चार माह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जाये. इधर कोर्ट ने पाया कि कानूनी ढांचा मौजूद होने पर भी झारखंड में इसका क्रियान्वयन कमजोर और अप्रभावी रहा है. साथ ही कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जतायी है.कोर्ट ने कहा है कि कानून तो…
रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में धरना पर बैठ गईं. मामला धनबाद के अशर्फी अस्पताल से जुड़ा हुआ था. जहां बीते दिनों एक मरीज के मौत हो जाने के बाद अस्पताल का महज 20 हजार का बकाया बिल भुगतान नहीं करने के कारण परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा था.विधानसभा परिसर में धरने पर बैठीं रागिनी सिंह ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जब यह मामला सदन में उठाया जाता है तो सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री झूठ बोलकर…
रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ागांई की आम सभा बेलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर में अखाड़े धारी सहित समस्त ग्रामीणों की रखी गयी। आम सभा में विहिप के क्षेत्र मंत्री व श्री महाबीर मंडल, बड़ागांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि श्री रामनवमी महोत्सव रांची का एक पारंपरिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर है। बड़ागांई से निकलने वाली शोभायात्रा इसकी एक प्रमुख कड़ी है। 1956 से लगातार प्रतिवर्ष बड़ागांई ग्राम भ्रमण कर रांची के मुख्य शोभा यात्रा में शामिल होकर तपोवन श्रीराम मंदिर तक जाती है। इस वर्ष भी 27 मार्च को ग्राम के सभी अखाड़े के रामभक्तों…
एसएससी राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से राजधानी राँची के चार थाना प्रभारी को बदल दिया।जिनमें धुर्वा, कोतवाली, लोअर बाजार, डेली मार्केट और कांके के थाना शामिल है। इन सभी जगह पर नए थानेदार की पोस्टिंग की गई है, जिनमें कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी बनाया गया, नितिन कुमार को डेली मार्केट, सनोज चौधरी को कोतवाली, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार और अरुण महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया
मैं छोटी सी गलियों से निकलकर यह मुकाम हासिल कर सकती हूं तो आप बहनें क्या नहीं कर सकती मेयर श्रीमती रोशनी खलखो अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन , रांची शाखा द्वारा आज दिनांक 17 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। बसंत मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पुष्पलता अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष मधु सर्राफ सभी का स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि को नैना मोर जी ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । मेले…
पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में श्रीमती तदाशा मिश्र, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा आगामी त्योहार (ईद, सरहुल एवं रामनवमी) के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में टी० कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, पटेल मूयर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, सुनिल भास्कर, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, श्दपक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।बैठक में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु जिलावार…
श्री सनातन महापंचायत रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर एक अहम बैठक प्रेस क्लब में हुई lइस बैठक में श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संरक्षक डॉक्टर आशा लकड़ा रांची के लोकप्रिय विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे lश्री सनातन महापंचायत की बैठक की अध्यक्षता मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा संचालन सह संयोजक संजय कुमार जायसवाल किया lबैठक में सैकड़ो राम भक्त उपस्थित हुए मांडर चांनहो पंडरा बाजरा अरगोड़ा बूटी मोड़ कोकर पुंदाग डोरंडा हेसल पिस्का मोड़ सहित विभिन्न जगहों से राम भक्त अखाड़े धारी उपस्थित हुए सभी अखाड़ों धरी ने रामनवमी शोभायात्रा एवं झांकी में होने वाली परेशानी…
जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी मे दिगम्बर जैन शास्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर जी ट्रस्ट ओर मकर संक्रांति मेला समिति के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सम्मेदशिखर जी- बीस तीर्थंकरों की निर्वाण पावन तपोभूमि पर पारसनाथ मकर संक्रान्ति मेला समिति,जैन तीर्थ मधुबन द्वारा आयोजित पारसनाथ हिल टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ रविवार को मेला मैदान मधुबन में किया गया। इस आयोजन में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट ने बतौर संयोजक सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट सदैव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए…
