अप्रैल में होगा युवा आजसू का महाधिवेशनबेहतर झारखंड निर्माण के लिएसंघर्ष करें युवा : सुदेश महतोरांची। युवा आजसू की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो उपस्थित रहे। कार्यशाला में तय हुआ कि अप्रैल में युवा आजसू का केंद्रीय महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा शीघ्र होगी। यह भी तय हुआ कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो प्रत्येक जिला में युवाओं से संवाद करेंगे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि युवाओं को…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची। बिरसा आबा की धरती रांची में आगामी 1 से 6 अप्रैल तक श्री दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सरकुलर रोड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य गुरुदेव 108 श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। महोत्सव के सफल संचालन के लिए तैयारियों की शुरूआत हो चुकी है। जहां आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसके साथ अलग-अलग समितियों का गठन कर तैयारियां की जा रही है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए स्थल…
नेपाल के तीन बार उप प्रधान मंत्री रह चुके उपेंद्र यादव रांची आए हैं। उनका रांची पहुंचने पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने स्वागत किया। वे यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। पूर्व उप प्रधान मंत्री उपेंद्र यादव नेपाल के विदेश व स्वास्थ्य मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके हैं। उनके साथ टोटिम परिसंघ नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष चंदेश्वर पासवान भी आए हुए हैं। स्वागत करने वालों में भारत नेपाल चिकित्सक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी के ठाकुर, अमरदीप सिन्हा सहित कई लोग शामिल थे।
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 192 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा अजय मारू कल्पना मारू एवं परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को गुलाब शर्बत का भोग लगाया। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच गुलाब शर्बत प्रसाद वितरण…
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद धनबाद की 6 विधानसभा में 112 बूथ की बढ़ोतरी हुई है। अब धनबाद की 6 विधानसभा में बूथों की संख्या 2484 हो गई है। पहले यह संख्या 2372 थी। भारत के निर्वाचन आयोग ने भी उक्त बूथों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।इसकी जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद 38 सिंदरी विधानसभा में 457, 39 निरसा में 422, 40 धनबाद में 485, 41 झरिया में 331, 42 टुंडी में 401 तथा 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 388 बूथ सहित…
पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत एसवीयू ने बड़ी छापेमारी करते हुए एक भ्रष्ट लोकसेवक के कई ठिकानों पर एक साथ रेड की. इस कार्रवाई में आरोपी पंकज कुमार के पास से लाखों रुपये नकद और करोड़ों रुपये के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक एसवीयू की टीम ने आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान जब टीम उनके घर पहुंची तो आरोपी ने टीम से बचने के लिए हीरे और सोने के जेवरात…
सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी।
खूंटी/रांचीः झारखंड के खूंटी जिला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन PLFI से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी अवैध हथियार के साथ लेवी की रकम लेने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने उनके पास से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, लेवी वसूली का हिसाब-किताब और संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किए हैं.गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र में तजना नदी के पास नहर किनारे कुछ अपराधी कार से पहुंचकर लेवी की राशि लेने वाले हैं और…
रांची: रांची रेलवे स्टेशन शनिवार की शाम एक बड़ा हुआ, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. संपर्क होते ही एक जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में भीषण आग लग गई. चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री…
हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के बाद शहर को 36 वार्ड पार्षद और नया महापौर मिल चुका है. शुक्रवार को उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में अविनाश यादव ने जीत दर्ज की. उन्हें 22 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रश्मि प्रिया को 13 वोट मिले. एक पार्षद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. समाहरणालय में महापौर अरविंद राणा समेत सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही नगर निगम की नई टीम ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है.22 वार्डों में महिला पार्षदइस बार नगर निगम के 36 में…
