रांची: झारखंड हाईकोर्ट में हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची DTO के उस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है जिसमें पिछले महीने कार और मोटरसाईकील के बीच हुई टक्कर की घटना के बाद अधिवक्ता मनोज टंडन का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया था. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई . अदालत ने मनोज टंडन की याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अब इस मामले में 9 अप्रेल को सुनवाई करेगा.…
Author: जस्ट पोस्ट
सरहुल पूजा रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति के अनुसार मनाने को लेकर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आर आई टी बिल्डिंग का कचहरी परिसर रांची में विचार विमर्श किया गया केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरहुल पूजा प्राकृतिक पूजक आदिवासीयों का सबसे महान त्यौहार है इस त्यौहार में रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति की संरक्षण होता है पहान पुजार के द्वारा सरना स्थल जाहेर स्थल में मुर्गा चेंगना की बली देकर पूजा पाठ करते हैं गांव घर के लोग मछली केकड़ा पकड़ने कि परंपरा निभाते हैं उन्होंने कहा कि पूजा से पहले नए-नए फल फूल…
रांचीवरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार, आगामी पर्व सरहुल,रामनवमी और ईद को ध्यान में रखते हुए और रांची नगर क्षेत्र के अपराध पर अंकुश लगाने और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु,आज दिनांक 14.03.26 को पुलिस अधीक्षक यातायात,राँची महोदय द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र ,रांची में जिले के पीसीआर वाहन के चालक एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया l इसमें सभी को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करें, दूसरे पीसीआर वाहनों से समन्वय बनाए रखें,सूचना प्राप्त होते ही अति शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे, मुख्य संस्थान जैसे बैंक,पेट्रोल पंप,ज्वेलरी की दुकान इत्यादि पर विशेष…
चैती नवरात्र के अवसर पर चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा द्वारा मां भवानी की पूजा का आयोजन स्थानीय काली मंदिर रोड डोरंडा में किया जा रहा है।24 मार्च से माता की पूजा प्रारंभ होगी और 28 मार्च को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ पूजा का समापन होगा।मां भवानी की भव्य पूजनोत्सव के निमित पूजा पंडाल का निर्माण भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुआ।पुरोहित अजीत पाठक के सान्निध्य में यजमान राकेश पाल ने विधि विधान से भूमि पूजन किया।इस अवसर पर प्रकाश वर्मा, महेश विजय, मुकेश गुप्ता, हिमांशु शेखर दास, अरुण गुप्ता, प्रमोद चौधरी, राजकुमार पाल, देवाशीष दत्ता, विनय साव, राम…
: झारखंड के 155 IAS अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक, मुख्य सचिव के पास पटना से दिल्ली तक जमीन-फ्लैट, इनके पास ‘शून्य संपत्ति’ रांची: झारखंड कैडर के 155 IAS अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्तियों का वार्षिक ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है. केंद्र सरकार के निर्देश पर यह जानकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पोर्टल पर अपलोड की गई है. जारी विवरण के अनुसार, राज्य के कई वरिष्ठ अफसरों की संपत्ति सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी उनकी जमीन, मकान और फ्लैट हैं.मुख्य सचिव अविनाश कुमार की संपत्ति1993 बैच के मुख्य…
लातेहारः जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर तोड़ दी. पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी मृत्युंजय भुइयां और 2 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर बबलू को गिरफ्तार कर लिया.मृत्युंजय भुइयां पर कुल 104 नक्सली हिंसा के मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हैं. अलग-अलग नक्सली घटनाओं में 44 पुलिसकर्मियों की हत्या कांड में यह शामिल था. मृत्युंजय लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह चकलवा टोला का रहने वाला है. जबकि बबलू राम बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र का रहने…
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार गैस की किल्लत के कारण वैकल्पिक व्यवस्था में लकड़ी पर खाना बनाने की तैयारी करने में लगी है ताकि आम जनता को दिक्कत ना हो.मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इसके लिए वह कोल इंडिया से भी संपर्क किए हैं. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी और कोयले का अंतर जमात किया जाए और लोगों को गैस की कीमत से राहत दी जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के चलते रिम्स…
रांची: सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के मामले में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियोन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील हैं. 100 करोड़ की छोटी राशि सिर्फ आंदोलनकारियों के लिए आवंटन की व्यवस्था तैयार की गई है, आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने में अभी थोड़ी दिक्कतें हैं लेकिन क्षैतिजआरक्षण 5 प्रतिशत को बढाकर 10% किया जाएगा. जिसका लाभ आंदोलनकारियों के आश्रित, पुत्र पुत्री , पोता पोती को निश्चित मिलेगा.नगर विकास, खेलकूद युवा कार्य एवं पर्यटन विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने आज सुबह स्मार्ट सिटी स्थित अपने आवास में झारखंड…
जैन समाज के लिए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एक अत्यंत पावन अवसर है, जिसमें तीर्थंकर भगवान के पांच कल्याणकों —गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष , का उत्सव मनाया जाता है। आगामी 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक राँची में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनिवर श्री प्रमाणसागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल सानिध्य में होगा। इस आयोजन हेतू जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क का चयन किया गया है।आगामी 1अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक होने वाले आयोजन के लिए स्थल की भूमि शुद्धि…
गुरुग्राम : 11 मार्च को सैक्टर-5, गुरुग्राम थाना में बसंत होटल, नजदीक रेलवे स्टेशन, गुरुग्राम एक सूचना प्राप्त हुई कि उनके होटल के कमरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसकी पहचान आनंद गोस्वामी (उम्र-41 वर्ष) निवासी तेतुलमुरी बस्ती जिला धनबाद (झारखंड) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। फिर 12 मार्च को मृतक के जीजा ने…
