Author: जस्ट पोस्ट

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों में जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पिछले एक घण्टे से मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर में कई नक्सलियों के हताहत होने की भी सूचना है. पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. दोनों ओर से हुई फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.जिला पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनातइलाके में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर…

Read More

पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपने पहले बयान में साफ कर दिया है कि उनकी सरकार शुरुआत से ही एक्शन मोड में काम करेगी. उन्होंने कहा, “आज से ही मैं काम करना शुरू कर देता हूं,”जिससे यह संकेत मिला है कि नई सरकार बिना किसी देरी के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ेगी.मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को भरोसा दिलाया है कि उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “बिहार के लोग पूरी तरह संतुष्ट रहें,”और यह आश्वासन दिया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने…

Read More

बोकारो:बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने सत्ता संभालने पर झारखंड की सियासत से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. सत्ता संभालने के बाद झारखंड कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. बंगाल चुनाव प्रचार से बोकारो लौटने के क्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर हमला बोला है.राजेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी में बिना पढ़े-लिखे वाले को ही प्रधानमंत्री बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि हमें यह लगता है कि नीतीश कुमार को ब्लैकमेल कर बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाया गया है. उनका कहना है…

Read More

पटना:बिहार की राजनीति में आज से सम्राट युग की शुरूआत हो गई है. बिहार के इतिहास में पहली बार बीजेपी से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई है.सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोकभवन में राज्य के24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बादसीएम सम्राट चौधरी ने सबसे पहले अपने परिवार और बिहार…

Read More

रांची: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. डोरंडा के अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया. कहा कि बाबा साहेब के योगदान को कोई भी नकार नहीं सकता. संविधान निर्माता के कारण ही देश के लोगों को उनका अधिकार मिला है.वहीं, इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी औरगांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी बाबा साहेब…

Read More

रांची:मांडर थाना क्षेत्र के हेसमी स्थित टॉल प्लाजा में देर रात मारपीट की घटना हुई है. टॉल प्लाजा पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शादी में जा रहे 50 से 60 लोगों की भीड़ ने टॉल कर्मियों पर हमला बोल दिया. इस घटना में टॉल मैनेजर सहित आधा दर्जन टॉल कर्मियों के घायल होने की सूचना है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स रेफर किया गया है.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.टॉल मैनेजर का आरोप है कि बीती रात मामूली घटना के बाद शादी में जा रहे 50-60 लोगों ने हमला कर दिया…

Read More

रांची: जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने हेतु 1/3COY NCC,संत ज़ेवियर्स कॉलेज,रांची द्वारा 13 अप्रैल 2026 को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों एवं जनसामान्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.नुक्कड़ नाटक में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,नागरिकों की शांतिपूर्ण सभा तथा 13 अप्रैल 1919 की त्रासद घटनाओं का प्रभावशाली चित्रण किया गया,जिसमें लोगों के प्रतिरोध और बलिदान की भावना को उजागर किया गया. सशक्त संवादों और सरल किंतु प्रभावी अभिनय के माध्यम से एनसीसी…

Read More

लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति का सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्नरांची कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर  नीरज कुमार एवं स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की का आगमन हुआ। समिति की ओर से सभी अतिथियों का पौधा एवं अंग वस्त्र भेंट कर पारंपरिक…

Read More

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक जीवन में “संस्कार और शुचिता-चर्चा एवं चिंतन” जैसे अत्यंत सामयिक एवं प्रासंगिक विषय पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुआ, जिसमें पदाधिकारियों द्वारा सभी आगंतुकों को पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष  सुरेश चंद्र अग्रवाल…

Read More

सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन न्यास मंडल एवं रघुनंदन टिबरेवाल,ऋषि टिबरेवाल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पोद्दार धर्मशाला, चुटिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां पूज्या माँ चैतन्य मीरा जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।छठे दिन की कथा का प्रमुख आकर्षण ‘गोपी संवाद’, ‘महारास’ और ‘रुक्मणी मंगल’ (विवाह उत्सव) रहा। कथा की शुरुआत करते हुए माँ चैतन्य मीरा जी ने गोपी संवाद और महारास के गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ…

Read More