Author: जस्ट पोस्ट

लातेहार: जिले के निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कुत्रीटोला के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हुए हाथी के बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. काफी प्रयास के बाद रात 1 बजे अपलाइन पर परिचालन शुरू किया गया. इसके बाद मंगलवार सुबह 6 बजे डाउन लाइन पर परिचालन शुरू हुआ.दरअसल, सोमवार रात निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच कुत्रीटोला गांव के निकट स्थित जंगल के पास हाथियों का झुंड रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था. इसी बीच एक मालगाड़ी…

Read More

: लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का एक झुंड आ गया. जिससे एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद, हाथियों ने पूरे रेलवे ट्रैक को घेर लिया है, जिससे बरकाकाना-बरवाडीह सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है. यह घटना लातेहार के निद्रा और महुआ मिलान स्टेशनों के बीच रेलवे पोल नंबर 173 के पास हुई.दरअसल, लातेहार जिले के निंद्रा-महुआ मिलान गांव के आसपास जंगली हाथियों का झुंड अक्सर भ्रमण करता रहता है. सोमवार की रात हाथियों का झुंड रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान एक मालगाड़ी…

Read More

रांची, काके रिसॉर्ट, में जन कल्याण आवाम वन विकास संस्थान द्वारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। जिसमें देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर पुलवामा हमले में शहीद गुमला (झारखंड) के वीर सपूत विजय स्वरन के परिवारजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त झारखंड के विभिन्न जिलों से आए लगभग 15 अन्य शहीद परिवारों को भी सम्मान देकर उनके त्याग…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम प्रत्याशी बिनोती हंसदा के ख़िलाफ़ कारवाई हो —भाजपा भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया की आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बिनोती हंसदा के पति बोरजो राम हंसदा द्वारा अपने सोशल मीडिया में पोस्ट में भाजपा का झंडा का प्रयोग किया गया है जबकि यह चुनाव दलीय स्तर पर नहीं हो रहा है ।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिस तरह आदित्य पुर नगर निगम का मेयर प्रत्याशी बिनोती हंसदा एवं उनके पति बोरजो राम हंसदा ने भाजपा का झंडा का दुरुपयोग किया उससे आदित्यपुर की मतदाता दुविधा में हो गए है और दिग्भ्रमित…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।श्री दास ने कहा कि विगत वर्षों से शहरी निकाय क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। लोग राजधानी होने के बावजूद लोग पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यही कारण है कि वर्तमान सरकार जो दलगत आधार पर निकाय चुनाव होते थे, उससे डर कर गैर दलीय आधार पर निकाय चुनाव करवा रही है। साफ दर्शाता है कि न सिर्फ गांव बल्कि शहर की जनता भी सरकार से त्रस्त है। प्रचार और झूठ के आधार पर चल रही वर्तमान सरकार से लोगों का भरोसा…

Read More

पलामू जिले की एसपी रीषमा रमेशन का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है. एसपी के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया गया है, जिसके माध्यम से जिले के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और प्रतिष्ठित लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों की मंशा वित्तीय ठगी करने और गोपनीय सूचनाएं हासिल करने की है.[फर्जी अकाउंट से लोगों से पैसे की मांग या किसी तरह की मदद के नाम पर संदेश भेजे जा रहे हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह के किसी संदिग्ध नंबर…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को हजारीबाग में यातायात अव्यवस्था पर सख्त निर्देश जारी किया है. इस मामले में अदालत ने हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी), एसपी और नगर आयुक्त को अवमानना का नोटिस जारी किया है. अदालत ने 9 फरवरी को अपने आदेश में इन तीनों अधिकारियों को व्यक्तिगत हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था. इन तीनों अधिकारियों ने अदालत की ओर से निर्धारित तिथि के अंदर व्यक्तिगत हलफनामा दायर नहीं किया, बल्कि अपने कनीय अधिकारियों के जरिए हलफनामा दायर कराया. इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए डीसी, एसपी और नगर आयुक्त को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि बुजुर्ग लोगों की संपत्ति और शांतिपूर्ण जीवन की रक्षा करना कानून का उद्देश्य है. अदालत ने स्पष्ट किया कि बुजुर्ग माता-पिता के स्व अर्जित मकान में बेटा और बहू जबरन नहीं रह सकते, यदि उनके कारण माता-पिता को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना हो रही हो. हाईकोर्ट ने उपायुक्त रामगढ़ का 23 फरवरी 2024 के आदेश को रद्द कर दिया और बुजुर्ग दंपति की याचिका को स्वीकार कर लिया.माता-पिता के साथ रहें या सौंप दें मकान: हाईकोर्टहाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि यह संपत्ति…

Read More

बेंगलुरु : बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ने सात जिंदगियां छीन लीं. 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक एसयूवी ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से जा भिड़ी.इस टक्कर के बाद कुछ ही मिनटों में सड़क पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में छह छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहा किशोर तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो बैठा था.160 की रफ्तार और बेकाबू एसयूवीहादसा होसकोटे तालुक के कंबलिपुरा गेट के पास सुबह करीब 4:15 से 4:30 बजे के…

Read More

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बाबू पारा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव में एक एक दंपती की हत्या कर दी गई है. बाबू पारा गांव के शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी सोमवार सुबह आसपास के लोगों को तब हुई, जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं दिखा.घर में काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं दिखा तो स्थानीय लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा. जहां दोनों मृत अवस्था में पाए गए. घटना…

Read More