Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस: ‘रुक्मणी मंगल’ और गोपी संवाद ने बांधा भक्ति का समां
Uncategorized

श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस: ‘रुक्मणी मंगल’ और गोपी संवाद ने बांधा भक्ति का समां

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 13, 2026No Comments3 Mins Read4 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन न्यास मंडल एवं रघुनंदन टिबरेवाल,ऋषि टिबरेवाल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पोद्दार धर्मशाला, चुटिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां पूज्या माँ चैतन्य मीरा जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।छठे दिन की कथा का प्रमुख आकर्षण ‘गोपी संवाद’, ‘महारास’ और ‘रुक्मणी मंगल’ (विवाह उत्सव) रहा। कथा की शुरुआत करते हुए माँ चैतन्य मीरा जी ने गोपी संवाद और महारास के गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ को अत्यंत सरल एवं मार्मिक शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि गोपियों का प्रेम सांसारिक वासना से परे, पूर्ण समर्पण और निष्काम भक्ति का प्रतीक था। महारास को उन्होंने जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य रूप बताया। जब मनुष्य अपने अहंकार को त्यागकर पूर्ण रूप से ईश्वर में लीन हो जाता है, तभी उसे उस अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है जिसे ‘रास’ कहा जाता है।कथा के दौरान सबसे भावुक और आनंदमयी प्रसंग ‘रुक्मणी मंगल’ रहा। माँ मीरा जी ने बताया कि किस प्रकार देवी रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर अपने हृदय की भावनाओं को व्यक्त किया और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने की प्रार्थना की। भगवान श्रीकृष्ण ने उनके प्रेम और विश्वास को स्वीकार करते हुए उन्हें अपनी पटरानी बनाया। जैसे ही कथा में विवाह का प्रसंग आया, पूरा पंडाल उत्सव में परिवर्तित हो गया। आकर्षक झांकियों के साथ रुक्मणी विवाह संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए, जिससे पूरा माहौल गोकुलधाम जैसा प्रतीत होने लगा। माँ चैतन्य मीरा जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्ति मार्ग में तर्क से अधिक भाव और विश्वास का महत्व होता है। सच्चे मन से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का सरल माध्यम है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य रूप से वार्ड 14 की पार्षद अंजू देवी एवं उनके भाई उदय कुमार, श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, मनीष सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर न्यास मंडल के फतेहचंद अग्रवाल, ओम प्रकाश मोदी, पुलकित अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, दीपक अग्रवाल, भरत अग्रवाल, पवन अग्रवाल, श्यामलाल साबू, सांवरमल अग्रवाल, कैलाश केसरी, अनमोल सिंघानिया, पंकज सिंघानिया, कमल कुमार अग्रवाल, विनोद बगवानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजन की संयोजिका रेखा अग्रवाल की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.