Author: जस्ट पोस्ट

 झारखंड के विभिन्न शहरों में बने अनियमित आवासों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए दस हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक शुल्क जमा करना होगा। राज्य में अनाधिकृत रूप से बनाए गए भवनों को रेगुलराइज करने के लिए राज्य सरकार ने नगर विकास विभाग की नियमावली को स्वीकृति प्रदान की है। यह मूल रूप से पूर्व में 2019 में बनी नियमावली का संशोधित प्रारूप है। नई नियमावली के तहत अब 10 मीटर ऊंचाई तक की जी प्लस टू भवनाें को रेगुलराइज किया जा सकेगा।300 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों…

Read More

रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार धूं-धूं कर जल उठी. इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार और उनके साथी बाल-बाल बच गए.क्या है पूरी घटनाजानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के रजिस्ट्रार अपने चालक के साथ टाटा से रांची की ओर आ रहे थे. दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब उनकी डस्टर कार लदनापीढ़ी के पास पहुंची, तभी अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क के किनारे रोका.

Read More

राँची: राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है. रांची के कोतवाली थाना परिसर के पहले तल्ले पर नवनिर्मित कोतवाली डीएसपी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया.सिटी एसपी पारस राणा ने क्या कहा बुधवार को इस नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने फीता काटकर किया. अब कोतवाली डीएसपी इसी नए और आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय से अपना कार्यभार संभालेंगे. उद्घाटन के दौरान सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि नए कार्यालय के अस्तित्व में आने से पुलिस अधिकारियों को कार्य करने…

Read More

झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता और विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने विधायक के बेलहारा स्थित घर से लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है.शादी के उपहारों पर चोरों की नजरविधायक की पत्नी मीरा तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी हुए सामानों में उनके बेटे की शादी में मिले कीमती उपहार शामिल थे. उनके अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना…

Read More

रांची: राज्य सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने “झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025” में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं. बीते 28 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य में वैसी शराब दुकानें जिनका बंदोबस्त निजी संचालकों के साथ नहीं हो पाएगा, उनका संचालन झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) द्वारा किया जाएगा. यह नियमावली अधिसूचना जारी होने की तिथि से पूरे झारखंड में प्रभावी हो गई है. सरकार का मुख्य उद्देश्य राजस्व के नुकसान को रोकना और उन क्षेत्रों में भी शराब की उपलब्धता सुनिश्चित करना है जहां निजी…

Read More

राँची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. यह परीक्षा 15 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी.ऑनलाइन उपलब्ध है आंसर-की और रिस्पॉन्स शीटआयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्टर्ड ईमेल के माध्यम से लॉगिन कर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं. लॉगिन के लिए पासवर्ड का फॉर्मेट भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है.21 अप्रैल तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियदि किसी…

Read More

पंजाब में बुधवार सुबह सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब ED ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी। जालंधर और फगवाड़ा में उनके घर, संस्थान और कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर सुबह 9 बजे से कार्रवाई जारी है।दिल्ली से पहुंची ED टीमों ने लवली ग्रुप—जिसमें LPU, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और अन्य संस्थान शामिल हैं, सभी को जांच के दायरे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मामला FEMA उल्लंघन और विदेशी फंडिंग से जुड़े लेन-देन का है।ED रेड पर CM मान ने कसा तंज इधर, इस कार्रवाई ने सियासत को भी गरमा…

Read More

रांची : बिशप हार्टमैन अकादमी के गलियारों में हमेशा एक जाना-पहचाना चेहरा नजर आता था। सधी हुई आवाज, बच्चों से अपनापन और काम को लेकर सख्त अनुशासन। यही पहचान थी स्कूल के उप-प्राचार्य ज्योति प्रकाश तिग्गा की। लेकिन 13 अप्रैल की शाम वह चेहरा हमेशा के लिए खामोश हो गया। उनके अचानक निधन की खबर जैसे ही फैली, स्कूल से लेकर शिक्षा जगत तक गहरी उदासी छा गई।स्कूल का हर कोना जहां उनकी मौजूदगी महसूस होती थीबिशप हार्टमैन अकादमी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ज्योति प्रकाश तिग्गा सिर्फ उप-प्राचार्य नहीं थे, वे एक ऐसे मार्गदर्शक थे जो पढ़ाई के…

Read More

सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है” और “स्वस्थ समाज, सशक्त समाज” को चरितार्थ करते हुए स्व. डॉ. लालचंद बगड़िया के 22 वें निर्वाण दिवस के सुअवसर पर, डॉ. लालचंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान द्वारा रांची के कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में “एक दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 60 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया । जिसमें जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, यूरिक एसिड, कमर व घुटने का दर्द, सायटिका, महिलाओं संबंधित रोगों और फ्रोजन शोल्डर जैसी समस्याओं का उपचार किया गया।संस्थान के 27 प्रशिक्षित थैरेपिस्टों…

Read More

रांची: बोकारो से लापता 18 वर्षीय युवती के कथित नरकंकाल बरामदगी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने जांच की धीमी रफ्तार और डीएनए टेस्ट में देरी को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है.लड़की का नरकंकाल होने पर उठे सवालसुनवाई के दौरान प्रार्थी रेखा देवी के अधिवक्ता विंसेंट रोहित और शांतनु गुप्ता ने इस बात पर आशंका जताई कि बरामद नरकंकाल युवती का है. वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और एफएसएल व डीएनए…

Read More