महिला आरक्षण अधिनियम 2023 देशभर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 गुरुवार से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस संबंध में देर शाम अधिसूचना जारी कर दी।
Author: जस्ट पोस्ट
राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश निर्विरोध सदन के उपसभापति चुने गए. राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य हरिवंश को शुक्रवार (17 अप्रैल) को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश का यह उप सभापति के पद पर तीसरा कार्यकाल है. उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली था. फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. हरिवंश ने 10 अप्रैल को सदस्य के रूप में शपथ ली और 17 को वे उपसभापति बन गए हैं.केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने हरिवंश को राज्यसभा…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज सरगुजा गाँधी स्टेडियम, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले झारखण्ड के प्रतिभाशाली मलखम्ब खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर झारखण्ड राज्य मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव डॉ० अजय झा ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि झारखण्ड के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका—दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक अर्जित किया है। राज्यपाल महोदय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में खेलों के प्रति…
राँची : राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉलोनी, अपर चुटिया में की गई। जिला प्रशासन और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देर रात जारी थी। आशंका है कि इन घरेलू गैस सिलेंडर को खुले बाजार में ऊंचे दाम पर बेचने के इरादे से रखा गया था। हिरासत में लिये गये लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की…
रांची: जहां एक तरफ आम आदमी दूध और दाल के भाव गिनते-गिनते हांफ रहा है, वहीं झारखंड के उत्पाद विभाग ने गले तक उतरने वाली कामयाबी हासिल की है. राज्य के शौकीनों ने इस बार ऐसा योगदान दिया है, कि विभाग ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को धता बताते हुए राजस्व का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इसे विभाग की मेहनत कहें या जनता की प्यास. लेकिन आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि झारखंड में विकास की गाड़ी अब मदहोश होकर दौड़ रही है.और बोतलें खुलने लगींवित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्पाद विभाग ने कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि पूरे 4013.53 करोड़…
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से मंत्री को अवगत कराया।मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने ओरमांझी में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण कार्य में हो रही देरी पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए…
रांची : 13 वर्ष की अनगड़ा की रहनेवाली बच्ची अपनी बुआ के साथ अपने नानी के घर गयी थी, वहां पड़ोसी की मामी अपने घर सोने के लिए बुलायी, उसी रात उसका पुत्र उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद धमकी देकर रोज रात में बच्ची के साथ गलत काम किया जाता था। जब बच्ची का तबियत खराब होने लगी, तो उसकी बुआ उसे डॉ. के पास ले गयी, जहां पता चला कि बच्ची गर्भवती है। तत्पश्चात्, बच्ची ने सारी बातें अपने परिवारवालों को बतायी, तब उसके मामा-मामी ने गांव में बैठक करवाकर मामले को दबा दिया और बच्ची को…
गिरिडीह:जिले के पचम्बा स्थित जरीडीह में बहुत जल्द राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बन कर तैयार होने वाला है. इसी कड़ी में गुरुवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का विधिवत शिलान्यास किया. इस मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी बिमल कुमार के अलावे कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जताया आभारइस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह जिले को शिक्षा का हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया. कहा कि बहुत जल्द गिरिडीह पूरे राज्य में…
पंजाब: AAP सरकार द्वारा जहां राघव चड्ढा को पंजाब से मिले सुरक्षा हटा लिया गया वही केंद्र सरकार द्वारा Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय के निर्देश पर और इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लागू की गई है।सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में राघव चड्ढा से जुड़े संभावित खतरे का आकलन करते हुए उन्हें उच्च श्रेणी की सुरक्षा देने की सिफारिश की थी। इसके तहत अब उनके आवास और यात्रा के दौरान अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात…
रांची: हेमंत सरकार ने मानवता और कर्तव्य की मिसाल पेश करते हुए एक नन्हीं जान को बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. गिरिडीह जिले में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार की 14 महीने की बेटी वामिका पटेल एक बेहद दुर्लभ और जानलेवा बीमारी एसएमए (Spinal Muscular Atrophy) से जूझ रही है. बच्ची के इलाज के लिए हेमंत सरकार की कैबिनेट ने नौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दीहै.कल्पना सोरेन ने जताया आभारइसको लेकर विधायक कल्पना सोरेन ने कहा, कि “निमियांघाट, गिरिडीह में पदस्थापित राज्यकर्मी की प्यारी बिटिया के आसाध्य रोग उपचार हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए…
