: झारखंड के 155 IAS अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक, मुख्य सचिव के पास पटना से दिल्ली तक जमीन-फ्लैट, इनके पास ‘शून्य संपत्ति’ रांची: झारखंड कैडर के 155 IAS अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्तियों का वार्षिक ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है. केंद्र सरकार के निर्देश पर यह जानकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पोर्टल पर अपलोड की गई है. जारी विवरण के अनुसार, राज्य के कई वरिष्ठ अफसरों की संपत्ति सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी उनकी जमीन, मकान और फ्लैट हैं.मुख्य सचिव अविनाश कुमार की संपत्ति1993 बैच के मुख्य…
Author: जस्ट पोस्ट
लातेहारः जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर तोड़ दी. पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी मृत्युंजय भुइयां और 2 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर बबलू को गिरफ्तार कर लिया.मृत्युंजय भुइयां पर कुल 104 नक्सली हिंसा के मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हैं. अलग-अलग नक्सली घटनाओं में 44 पुलिसकर्मियों की हत्या कांड में यह शामिल था. मृत्युंजय लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह चकलवा टोला का रहने वाला है. जबकि बबलू राम बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र का रहने…
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार गैस की किल्लत के कारण वैकल्पिक व्यवस्था में लकड़ी पर खाना बनाने की तैयारी करने में लगी है ताकि आम जनता को दिक्कत ना हो.मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इसके लिए वह कोल इंडिया से भी संपर्क किए हैं. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी और कोयले का अंतर जमात किया जाए और लोगों को गैस की कीमत से राहत दी जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के चलते रिम्स…
रांची: सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के मामले में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियोन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील हैं. 100 करोड़ की छोटी राशि सिर्फ आंदोलनकारियों के लिए आवंटन की व्यवस्था तैयार की गई है, आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने में अभी थोड़ी दिक्कतें हैं लेकिन क्षैतिजआरक्षण 5 प्रतिशत को बढाकर 10% किया जाएगा. जिसका लाभ आंदोलनकारियों के आश्रित, पुत्र पुत्री , पोता पोती को निश्चित मिलेगा.नगर विकास, खेलकूद युवा कार्य एवं पर्यटन विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने आज सुबह स्मार्ट सिटी स्थित अपने आवास में झारखंड…
जैन समाज के लिए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एक अत्यंत पावन अवसर है, जिसमें तीर्थंकर भगवान के पांच कल्याणकों —गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष , का उत्सव मनाया जाता है। आगामी 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक राँची में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनिवर श्री प्रमाणसागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल सानिध्य में होगा। इस आयोजन हेतू जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क का चयन किया गया है।आगामी 1अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक होने वाले आयोजन के लिए स्थल की भूमि शुद्धि…
गुरुग्राम : 11 मार्च को सैक्टर-5, गुरुग्राम थाना में बसंत होटल, नजदीक रेलवे स्टेशन, गुरुग्राम एक सूचना प्राप्त हुई कि उनके होटल के कमरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसकी पहचान आनंद गोस्वामी (उम्र-41 वर्ष) निवासी तेतुलमुरी बस्ती जिला धनबाद (झारखंड) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। फिर 12 मार्च को मृतक के जीजा ने…
झारखंडजामताड़ा: सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार को इलाज और आवश्यक संसाधनों के अभाव में तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद शहर में भारी आक्रोश देखा गया। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा बाजार निवासी संटू साव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां कोई शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं था और बच्चे को देने के…
राँची। एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।13 मार्च की देर रात एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर के मुख्य इलाकों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से बिरसा चौक,मेन रोड (एकरा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील पॉइंट), हरमू बायपास रोड, अरगोड़ा चौक शामिल थे।निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत बतौर मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया है. इसके साथ सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले धोनी ने 2007 में और रोहित शर्मा ने 2024 में भारत को टाइटल जिताया था.भारत…
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत खेल, अनुशासन और टीम भावना से पूरे देश का मान बढ़ाया है।डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्व को अपनी ताकत…
