रांची में मौसम का यू-टर्न, 16 मई तक बादल और बारिश के आसाररांची : राजधानी रांची के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब मौसम राहत देने वाला है। मौसम का मिजाज बदल चुका है और आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 16 मई तक रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ…
Author: जस्ट पोस्ट
तेल कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया रांची में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्यसभी कंपनियों को सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देशजिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर कुमार रजत ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्राम कुमार पांडेय भी उपस्थित थे।बैठक के दौरान नामकुम एवं पिठोरिया क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्रसारित हो रही अपुष्ट खबरों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत ने तेल…
रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना अंतर्गत मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा मे वज्रपात होने से 26 मवेशियो की दर्दनाक मौत है गई. हादसे के बाद गोला सीओ सीताराम महतो व बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा कर किसानो को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा जताया।
रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज तेज बारिश एवं आंधी के दौरान वार्ड संख्या 01, कांके रोड, न्यूक्लियस मॉल 2 के समीप एक मोनोपोल विज्ञापन बोर्ड गिरने की सूचना प्राप्त होते ही नगर आयुक्त महोदय ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित शाखा एवं निगम पदाधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।रांची नगर निगम की टीम त्वरित रूप से स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से गिरे हुए मोनोपोल संरचना को हटाने का कार्य कराया गया, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा सामना न करना पड़े।इस घटना को गंभीरता से…
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में एक बार फिर संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली की मिसाल देखने को मिली। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने एक दिव्यांग युवक की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए उसे इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करायी।रांची के रहनेवाले शाहनवाज आलम, जो अपने पैरों से चलने में असमर्थ हैं, हाथों के सहारे जनता दरबार पहुंचे थे। उन्होंने -उपायुक्त, के समक्ष अपनी पीड़ा और दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को साझा किया। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उनके प्रमाण-पत्रों की जांच करायी और कुछ ही देर में शाहनवाज को…
गढ़वा: झारखंड का बूढ़ा पहाड़ फिर सुर्खियों में है. इसबार सुर्खिया नक्सल को लेकर नहीं, बल्कि विकास को लेकर है. क्योंकि झारखंड सरकार का प्रशासनिक महकमा इस पहाड़ का अवलोकन करने वाला है. यह बूढ़ा पहाड़ झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित है. यह बूढ़ा पहाड़ तो झारखंड के गढ़वा जिला में पड़ता है, लेकिन जाने का रास्ता सिर्फ छत्तीसगढ़ से ही है.इस बुढ़ा पहाड़ के एक तरफ लातेहार तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला और तीसरे तरफ गढ़वा है. जब से यह पहाड़ भाकपा माओवादियों से मुक्त हुआ है, तब से यहां विकास को लेकर सरेकार चिंतित है. तत्कालीन डीसी…
विश्वगुरु के दावों से ‘त्याग करो’ तक, मोदी सरकार की आर्थिक विफलता उजागरचुनाव खत्म, अब जनता पर बोझ शुरू, मोदी सरकार का असली चेहरा सामनेअमेरिका के आगे झुकी मोदी सरकार, महँगाई से टूटी जनता विदेश नीति विफल, अर्थव्यवस्था बेहाल, अब जनता को त्याग का ज्ञान दे रही सरकारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों को पेट्रोल बचाने, सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्राएँ रोकने, विदेशी सामान छोड़ने और घर से काम करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय संकट आज बताया जा रहा है, उसकी शुरुआत आज नहीं हुई है। युद्ध और वैश्विक…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की घटना जहाँ टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा को मार डाला, पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुटी। जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब घर के अंदर से तीन लोगों के शव पुलिस ने बरामद किए। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल है. घटना कि जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।जानकारी अनुसार…
झारखंड: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक बंद घर के भीतर ऐसा खेल चल रहा था, जिसका खुलासा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बाहर से आम घर जैसा दिखने वाले इस ठिकाने के अंदर नकली विदेशी शराब का पूरा कारखाना चल रहा था। यहां स्प्रिट से शराब तैयार होती थी, बोतलों में भरी जाती थी, नामी कंपनियों के फर्जी स्टीकर और होलोग्राम चिपकाए जाते थे, फिर इन्हें बाजार में असली ब्रांड बताकर खपा दिया जाता था। रामगढ़ पुलिस की छापेमारी में इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ। भारी मात्रा में शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें, फर्जी लेबल…
बरवाडीह। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया।विद्यालय के छुट्टी होने के बाद संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा एक सवारी वाहन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोग बच्चों को बचाने दौड़ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।घटना में…
