भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 96 रनों से अपने नाम किया।भारत के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 89 रनों की पारी खेली। उनके…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची। राज्य में एक अप्रैल से सरेंडर होने जा रही शराब दुकानों के राजस्व का लोड शेष दुकानों पर नहीं पड़ेगा। उन दुकानों को फिर से लॉटरी के माध्यम से निबंधित करने की प्रक्रिया की जाएगी।अगर उसके बाद भी अगर वे दुकानें नहीं निबंधित हुईं तो झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड उन दुकानों का संचालन करेगा।व्यवसायियों के विरोध के बाद इसे पेपर पर लाने की पहल की गई है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग नियमावली में संशोधन करने जा रहा है। संशोधित नियमावली पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी।झारखंड में एक सितंबर 2025 से निजी हाथों से शराब की बिक्री…
यह राष्ट्रपति का अपमान है,आदिवासी समाज का अपमान हैपूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल सरकार द्वारा महाहिम राष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की।श्री मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महोदया, संथाल आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार का रवैया न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, बल्कि…
रांची : रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को गोली मार दी. गोलीबारी में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मनीष गोप की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हेलमेट पहने अपराधी के द्वारा गोली मारी गई. जानकारी के अनुसार, मनीष गोप को दिसम्बर माह में प्रिंस खान के द्वारा धमकी दी गया थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
झारखंड: रामगढ़ जिले के कुज्जु ओपी क्षेत्र के रांची रोड स्थित व्यस्त इलाके में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नानक एनक्लेव अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अपार्टमेंट से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग और धुएं को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।कुछ ही मिनटों में फैल गई आगप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में अपार्टमेंट से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोगों को कुछ समझ आता उससे पहले ही आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग के…
रांची: होली के लंबे अवकाश के बाद जब सरकारी दफ्तर खुले, तो उनकी कार्यप्रणाली और अनुशासन का जायजा लेने के लिए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अचानक फील्ड पर उतर आए। शनिवार शाम करीब चार बजे उपायुक्त ने समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के ब्लॉक-ए स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया। इस दौरान कई कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद मिले, जिस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।बिना बताए गायब होने वालों की खैर नहींनिरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थिति पंजिका और अवकाश आवेदनों की बारीकी से जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ कर्मचारी अपने कार्यालय प्रधान को…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सप्ताह भर चलने वाले संयुक्त कवच अभ्यास के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने शहरी वातावरण में रासायनिक हमले के अनुकरण के दौरान समन्वित प्रतिक्रिया का व्यापक लाइव प्रदर्शन और स्टैटिक डिस्प्ले देखा। दक्षिणी कमान के तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, एनसीसी, शिक्षाविद और उद्योग जगत के भागीदार एक साथ आए। इस अभ्यास ने अंतर-एजेंसी समन्वय और सीबीआरएन युद्ध की तैयारी के प्रति राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया। इस अभ्यास ने अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता (वीयूसीए) से ग्रस्त…
प्रदेश जदयू की कमान फिर से एक बार खीरू महतो को मिली है। वह तीसरी बार जदयू के झारखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने हेतु नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने श्री महतो को प्रमाण पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्ष एवं प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ।निर्वाचन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। मौक़े पर खीरू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की जिन जिलों में…
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 191 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा रतन शर्मा एवं मोदी कंपाउंड के मोदी परिवार ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ो भक्तों ने आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी के स्वर में स्वर मिलाकर भक्ति भावना से ओत प्रोत होकर ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का…
मारवाड़ी महिला मंच, रांची का सत्र : 2026-28 के लिए पदभार ग्रहण समारोहमारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा के द्वारा हरमू रोड स्थित सिटी मॉल में सत्र : 2026- 28 के लिए पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मंच की संस्थापिका नीरा बथवाल एवं सभी पूर्व अध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।सर्वसम्मति से सरिता अग्रवाल को अध्यक्ष , उर्मिला पाड़िया को सचिव एवं प्रीति बंका को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया, अरुणा गुप्ता एवं बीना बूबना तथा सहसचिव सीमा टांटिया को बनाया गया।साथ ही नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया । सभी बहनों को उनके पद…
