Author: जस्ट पोस्ट

 नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है. इसे 15 फीसदी कर दिया गया है. इससे पहले यह छह फीसदी था. इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल के साथ शुरुआत हुई.इस समय चांदी की कीमत 3 लाख प्रति किलोग्राम है. अलग-अलग शहरों में अलग-अलग रेट है, इसमें मामूली अंतर देखा जा सकता है. औसतन 24 कैरेट सोने की कीमत 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है. 22 कैरेट सोना 1,45,160 रुपये पर पहुंच गया…

Read More

बिहार-झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके माधव लाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सिंह ने निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर लिखा है-गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय श्री माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।माधव…

Read More

दुमका: जिले में स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में खेल अभ्यास के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के बाद संबंधित विद्यालय सहित तमाम खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. घटना के कारण बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है. जिला खेल अधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि आशंका है कि प्रैक्टिस के दौरान कार्डियक अरेस्ट की वजह से ऐसा हुआ. विभाग द्वारा सरकार से मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.कैसे हुई छात्रा की मौतदरअसल, दुमका जिला खेलकूद विभाग के द्वारा जिला स्कूल परिसर में 60 स्कूली छात्राओं के लिए एक…

Read More

रांची में अपराधी रात में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं. मंगलवार देर रात रांची के अरगोड़ा चौक के पास जीवन ज्योति बस पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी. हालांकि रात्रि गस्ती में मौजूद पुलिस जवानों ने तेजी दिखाई और अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया, जिसमें एक अपराधी हथियार के साथ पकड़ा गया.हालांकि दो अन्य अपराधी फरार होने में कामयाब रहे. बस चालक ने बताया कि बिना किसी कारण बाइक सवार तीन युवक बस के आगे पीछे लगातार घूम रहे थे. इसी बीच उनकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई. इतने पर ही एक अपराधी ने पिस्टल निकाल…

Read More

रांची: जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक स्थित लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार के अहले सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावाह थी कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया. यह घटना सुबह के करीब चार बजे की है.रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है. सूचना मिलने के बाद लालपुर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. हालांकि तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी. अंदर हालात बहुत खराब हो गए थे.जिसके चलते फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों…

Read More

राँची: झारखंड कैडर के छह आइएएस गवर्नेंस के नए गुर सीखेंगे. भोर सिंह यादव, अंजलि यादव, कर्ण सत्यार्थी, फैज अक अहमद, कुलदीप चौधरी और चंदन कुमार श्मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-थ्री) के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी रवाना हो गए हैं. 11 मई से शुरू होने वाली यह 20 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग इन अफसरों को भविष्य की बड़ी प्रशासनिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगी. नीति निर्धारण और आधुनिक प्रबंधन के इस रिफ्रेशर कोर्स के बाद जब ये अधिकारी वापस लौटेंगे, तो राज्य के विकास कार्यों में एक नई ऊर्जा और विजन देखने को मिलेगा.

Read More

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है.परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था.उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने एक्स हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “श्री प्रतीक यादव जी का निधन ह्रदय विदारक है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. विनम्र श्रद्धांजलि.”प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे. वह मुलायम सिंह यादव की…

Read More

पानी-बिजली देने की बजाय झारखंड सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को चुनाव प्रचार में खर्च किया : आदित्य साहूजनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर झारखंड ठप्प करने की चेतावनीझारखंड में अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बननी तय : आदित्य साहूपूरा झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली की भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पानी– बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसी ज्वलंत मुद्दे को लेकर झारखंड भाजपा के महिला पुरुष कार्यकर्ता पिछले सप्ताह भर से राज्य के विभिन्न जिलों में माथे पर मटकी लेकर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन…

Read More

“खुल के रो लीजिए दिल बहल जाएगा, दर्द अश्कों की सूरत में ढल जाएगा”कविताएं व गीत-गजल आदि महज शब्दों की जादूगरी ही नहीं, बल्कि यह लोगों की नब्ज टटोलते हुए सामाजिक परिवर्तन व सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त करती है।यह समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और नाना प्रकार की विसंगतियों को दूर करने का माद्दा भी रखती है। ऐसा मानना है झारखंड की राजधानी रांची के न्यू एजी कॉलोनी,कडरू निवासी श्रृंगार रस की प्रख्यात कवयित्री संपदा ठाकुर का। श्रीमती ठाकुर रचित कविताएं दिल को छू लेती है। उनका मानना है कि कविताओं व गीत-गजलों की संवेदनशीलता का व्यक्तिगत व सामाजिक…

Read More

डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची के बाल वाटिका सेक्शन में आज से तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। समर कैंप के प्रथम दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।समर कैंप का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ किया गया, जिसमें बाल वाटिका के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हवन से पूरे परिसर में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।रंग-बिरंगे कैजुअल परिधानों में सजे छोटे…

Read More