Author: जस्ट पोस्ट

रांची समर्पण शाखा द्वारा *अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में पहाड़ी मंदिर में आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह सेवा कार्य *शाखा सदस्य पायल जैन*के सहयोग से सम्पन्न हुआ l जिसमें जरूरतमंदों के बीच आइसक्रीम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाकर सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कोमल पोद्दार, पायल जैन, शायरी अग्रवाल,वर्षा धानुका, वीणा शर्मा सहित अन्य सदस्याओं की उपस्थिति रही तथा सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Read More

आसनसोल: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद आसनसोल बस स्टैंड में कथित “डेवलपमेंट फीस” और “कट मनी” वसूली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पिछले करीब 15 वर्षों से बसों से प्रतिदिन 10 से 20 रुपये तक की वसूली किए जाने के आरोपों के बीच भाजपा नेताओं और श्रमिक संगठनों ने इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग तेज कर दी है।भाजपा नेताओं का दावा है कि बस स्टैंड के विकास के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली हुई, लेकिन यात्रियों और बस चालकों को उसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिला। अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने…

Read More

बिहार : पटना SSP के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य)पटना के नेतृत्व में शक्ति सुरक्षा दल छात्राओं, युवतियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर सक्रिय है।यह टीम स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करती है, उनकी समस्याओं को सुनती है तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए कार्रवाई करती है। आवश्यक होने पर संबंधित थाना के माध्यम से विधि-सम्मत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाती है।इसी क्रम में, कुछ दिन पूर्व #कोतवाली थानांतर्गत एक कोचिंग संस्थान के समीप कुछ छात्राओं द्वारा “शक्ति सुरक्षा दल-01” से संपर्क कर यह सूचना…

Read More

झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच खूंटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने PLFI संगठन के सक्रिय सदस्य राजेश महतो उर्फ राजेश यादव को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी तोरपा बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI से जुड़ा एक सक्रिय उग्रवादी खूंटी क्षेत्र में आने वाला है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में विशेष टीम…

Read More

हजारीबाग: जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई ,जब ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला की मौत की खबर सामने आई.मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कार्रवाई से बचने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से एक महिला ने कथित तौर पर ब्राउन शुगर को अपने मुंह में डाल लिया.इलाज के दौरान तोड़ा दमनशीला पदार्थ मुंह में लेने के तुरंत बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा…

Read More

पलामू: जिले में बुधवार शाम आंधी तूफान की वजह से पीपल का पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना हैदरनगर हाई स्कूल-शिवालय रोड स्थित मरघटिया के पास हुई. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह निवासी 50 वर्षीय कामदेव चंद्रवंशी और रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी अनिल चंद्रवंशी (45) के रूप में हुई है. कामदेव अपने रिश्तेदार के घर रामबाध के धोबियाडीह टोला निवासी अनिल चंद्रवंशी के घर आए हुए थे.दवाई लेकर लौटने के दौरान हुआ हादसाघटना के संबंध में बताया जाता है कि कामदेव चंद्रवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने…

Read More

नई दिल्ली: हर आपदा अपने साथ एक अवसर लेकर भी आती है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट ने भी भारत के सामने ऊर्जा सुरक्षा के लिए जो चुनौतियां खड़ी की हैं उससे निपटने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के तहत अब गैस की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने कोयला से गैस बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. भारत खुद बनाएगा गैस, आयात में आएगी कमीप्रोजेक्ट के तहत अगले 4-5 सालों में कोयला से गैस बनाकर गैस के आयात को कम करने का लक्ष्य…

Read More

रांची: झारखंड में पुलिस महकमे की वरीयता सूची में बड़ा उलटफेर हुआ है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने डीएसपी अधिकारियों की सीनियरिटी सूची दोबारा जारी की है. नई सूची लागू होने के बाद जहां 9 डीएसपी अधिकारियों को सीनियर डीएसपी पद पर प्रमोशन मिला है, वहीं पहले प्रमोट किए गए 9 अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है.सरकार ने DSP अधिकारियों की सीनियरिटी पुनर्निर्धारित कीदरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2025 को डब्ल्यूपी (एस) संख्या 2297/2020 पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 2010 जेपीएससी विज्ञापन के तहत आयोजित परीक्षा…

Read More

रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज अनगड़ा प्रखण्ड के कुच्चु पंचायत के बुटीगोड़ा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक एलएडीसी, सौरभ पाण्डे, पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, मीना श्रीवास्तव, शिला देवी, सुनीता कुमारी, अघनु बेदिया, डाॅ. अनिल कुमार, वार्ड सदस्य रीता देवी, पूर्व मुखिया…

Read More

देश में होनहार छात्र-छात्राओं के साथ नेशनल ट्रेडिंग एजेंसी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है कहीं ना कहीं केंद्र सरकार के मुखिया एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके जिम्मेवार है।राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि NET पेपर लीक मामला देश के लाखों होनहार छात्र-छात्राओं के साथ घोर अन्याय है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) भारत सरकार द्वारा 2017 में स्थापित किया गया था यह एक स्वायत्त और आत्मनिर्भर परीक्षण संगठन है यानी इसपर निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी होती है लेकिन यह संगठन में…

Read More