रांची में अपराधी रात में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं. मंगलवार देर रात रांची के अरगोड़ा चौक के पास जीवन ज्योति बस पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी. हालांकि रात्रि गस्ती में मौजूद पुलिस जवानों ने तेजी दिखाई और अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया, जिसमें एक अपराधी हथियार के साथ पकड़ा गया.
हालांकि दो अन्य अपराधी फरार होने में कामयाब रहे. बस चालक ने बताया कि बिना किसी कारण बाइक सवार तीन युवक बस के आगे पीछे लगातार घूम रहे थे. इसी बीच उनकी थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई. इतने पर ही एक अपराधी ने पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग कर दी. गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी.वहीं, दूसरी तरफ अरगोड़ा चौक के आसपास मौजूद पीसीआर और गस्ती दल को जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनाई दी, तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर तीनों अपराधी फरार होने लगे, लेकिन गस्ती टीम ने एक अपराधी को दौड़ाकर
भी मौके पर पहुंचे.
अन्य दो की तलाश
रांची पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है. उसके साथ मौजूद अन्य दो अपराधियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी हासिल हुई है. जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा ही है. जांच के बाद पूरे मामले में जानकारी दी जाएगी.

