रांची। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सांसद स्थानीय विकास निधि के तहत रांची जिला अंतर्गत नामकुम प्रखंड की बरगावां पंचायत स्थित ग्राम बरगावां में आर.के. आनंद बॉल्स ग्रीन, नामकुम में निर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ सह मुख्य द्वार निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।इस अवसर पर डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में भाजपा जिला…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 25.05.2026 को नामकुम प्रखण्ड के बड़ाम गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी प्रदीप नाग, लता कुमारी एवं युधिष्ठिर महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे। पीएलवी लता कुमारी ने कहा कि इस परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य समाज, विशेषकर…
रांची: पिछले दिनों झारखंड कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी होने के बाद टाइपिंग एरर का हवाला देते हुए दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलते हुए नई अधिसूचना जारी की गई है. इनमें 2015 बैच के नीरज कुमार सिंह और 2015 बैच की जाधव विजया नारायण राव का नाम शामिल है.इसके साथ ही 2012 बैच के अजय नाथ झा और 2018 बैच की समीरा एस को वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं. इसके अलावा 2013 बैच के आदित्य कुमार आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.नीरज कुमार सिंह की जगह संदीप…
रांची, समस्त जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत (सोमवार) को प्रातः 7:30 बजे रांची शहर में एक विशाल शांतिपूर्ण “मौन रैली” का आयोजन किया गया । यह रैली हाल ही में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी एवं संघ के साथ हुई अत्यन्त दुखद घटना के विरोध एवं संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित की गई। उक्त घटना से सम्पूर्ण जैन समाज में गहरा दुःख, चिंता एवं आक्रोश व्याप्त है। जैन साधु- संत अहिंसा, संयम एवं त्याग के प्रतीक होते हैं। वे निहत्थे एवं पैदल विहार करते हुए…
रांची: 29 और 30 मई को लगातार झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज आईजी, डीआईजी समेत मुख्यालय के सीनियर आईपीएस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेगी. समीक्षा बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए है. साथ ही मीटिंग का एजेंडा भी तय कर दिया गया है.बैठक में होगी कई मुद्दों की समीक्षाझारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा पहली बार राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ आमने-सामने बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगी. 29 और 30 मई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के…
झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयोजित 19 वे‘रोजगार मेला’ के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा आज आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की…
हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस पैनल के लिए नामित किया गया है।याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गयाराज्यसभा की एक अधिसूचना में कहा गया है कि राघव चड्ढा को याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसमें यह भी बताया गया कि राज्यसभा के सभापति ने 20 मई से प्रभावी रूप से इस पैनल का पुनर्गठन किया है। राज्यसभा के…
भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. ये पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं. वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है.
राँची: भाजपा नेता और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नु मिश्रा और उनके बेटे अविनाश आनंद को प्रतिबंधित मॉनिटर लिज़र्ड के अंगों की तस्करी के मामले में बेल मिलने के बाद भी विनाश आनंद मिश्रा जेल की सलाखों के बाहर नहीं आ पाएगा. क्योंकि अविनाश आनंद को एक दूसरे केस में रिमांड (न्यायिक हिरासत) में ले लिया गया है. अविनाश को जिस केस में रिमांड किया गया है वह कम्प्लेन केस है जिसका केस नंबर 85 /2017 है. अविनाश को राजीव रंजन मिश्रा के साथ ही बेल मिली थी. अविनाश को अपर न्यायिक दंडाधिकारी…
राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत में मौन रैली रांची, समस्त जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत दिनांक 25 मई 2026 (सोमवार) को प्रातः 8:00 बजे रांची शहर में एक विशाल शांतिपूर्ण “ मौन रैली ” का आयोजन किया गया है। यह रैली हाल ही में पैदल विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी एवं संघ के साथ हुई अत्यन्त दुःखद घटना के विरोध एवं संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। उक्त घटना से सम्पूर्ण जैन समाज में गहरा दुःख, चिंता एवं आक्रोश…
