रांची: राजधानी पुलिस में तबादलों का दौर जारी है. एसएसपी के निर्देश पर 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का अलग-अलग थानों, ओपी और टीओपी में प्रभारी के तौर पर ट्रांसफर किया गया है. इसे लेकर एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.15 थाना और ओपी प्रभारियों का हुआ तबादलारांची में कानून व्यवस्था को मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों का लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है. हाल ही में खलारी, बुंडू, जगन्नाथपुर समेत कुल सात थाना प्रभारी बदले गए. वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया…
Author: जस्ट पोस्ट
गिरीडीह: जिले के सदर अस्पताल से एक बेहद हैरान और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.छात्रा का खुलासा- नाना ने किया तीन बार दुष्कर्मइस संवेदनशील घटना के बाद जब होश में आने पर परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की, तो उसने जो खुलासा किया वह बेहद चौंकाने वाला था. छात्रा ने बताया कि स्कूल…
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के विभिन्न लंबित भत्तों में संशोधन तथा प्रमोशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा है. एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा भेजे गए इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पुलिसकर्मी पिछले छह वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन शासन के स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि बिहार सरकार ने अपने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भत्तों में सम्मानजनक…
झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज और बार-बार कटौती से आम जनता परेशान है। रघुवर दास ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बिजली संकट से शिक्षा, कृषि, व्यापार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर खराब रहने और उपभोक्ता सेवाओं की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में बिजली…
राँची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा(जेटेट) में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा शामिल करने पर सहमति नहीं बन पाई. शुक्रवार को हुई पांच मंत्रियों की हाइ लेवल कमेटी की बैठक में कोई फलाफल नहीं निकला. इसमें पेंच अभी भी पूरी तरह फंसा हुआ है. अब इस भाषाई संग्राम का अंतिम क्लाइमेक्स मुख्यमंत्री के फैसले पर टिक गया है.मौजूदा परीक्षा पैटर्न पर आपत्तिशुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं के मौजूदा भाषा पैटर्न पर गंभीर सवाल उठाए गए. समिति के कई सदस्यों ने वर्तमान व्यवस्था के पार्ट-2 नियम पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके तहत अभ्यर्थियों…
बेड़ो। बेड़ो थाना को नए थाना प्रभारी के रूप में कफील अहमद की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व वे Kanke Police Station में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।नव पदस्थापित थाना प्रभारी कफील अहमद ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।
चुनाव आयोग ने 18 जून को राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कराने की घोषणा की है. राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों तथा झारखंड की दो सीटों पर कराया जाएगा. इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव होंगे. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. इनमें एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश के कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है, जबकि दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन…
नयी दिल्ली : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन का बड़ा आदेश जारी किया है.इस ऑल इंडिया स्तर के आदेश का सीधा असर बिहार-झारखंड रीजन पर पड़ा है. इसके तहत झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग समेत कई प्रमुख शहरों में प्रिंसिपल कमिश्नर, कमिश्नर, एडिशनल, ज्वाइंट, डिप्टी और असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के आला अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.सलिल मिश्रा बने जमशेदपुर के नए PCITजारी आधिकारिक अधिसूचना के…
झारखंड में अब सभी थाना प्रभारियों के लिए एफआईआर और फाइनल फॉर्म पर ई-साइन करना अनिवार्य हो गया है. इसको लेकर डीजीपी के आदेश के बाद आईजी मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है.झारखंड पुलिस विभाग ने डिजिटलाइजेशन और न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. राज्य के सभी थाना प्रभारियों के लिए अब एफआईआर और फाइनल फॉर्म पर आधार आधारित इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर (ई-साइन) करना अनिवार्य कर दिया गया है.CCTNS और C-DAC के माध्यम से मिली सुविधाइस सरकारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो नई दिल्ली से प्राप्त पत्र के बाद…
रांची: राजधानी के कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव स्कूल स्कूल के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा से जुड़े तीन साल पुराने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने उन्हें तील की सजा और दस हजार जुर्माना लगाया है. अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है. आरोपी न्यायिक हिरासत में रहते हुए ट्रायल फेस कर रहा है. मामला मई 2022 का है.आरोपी पर गंभीर आरोपअरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल एमके सिंहा बीपी चेक कराने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे और अश्लील हरकत करते…
