Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड DGP लेंगी राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी, आमने-सामने बैठकर होगा हिसाब
Uncategorized

झारखंड DGP लेंगी राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी, आमने-सामने बैठकर होगा हिसाब

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 25, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: 29 और 30 मई को लगातार झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा राज्य के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज आईजी, डीआईजी समेत मुख्यालय के सीनियर आईपीएस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेगी. समीक्षा बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए है. साथ ही मीटिंग का एजेंडा भी तय कर दिया गया है.

बैठक में होगी कई मुद्दों की समीक्षा

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा पहली बार राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ आमने-सामने बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगी. 29 और 30 मई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी सहित तमाम वरीय अफसर मौजूद रहेंगे.

मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय

दो दिनों तक चलने वाली समीक्षा बैठक का एजेंडा समेत मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है. बैठक को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है 29 मई को दिन के 11 बजे से झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में कानून व्यवस्था से जुड़े तमाम एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

क्या है मीटिंग का एजेंडा

29 मई को होने वाली समीक्षा बैठक में एजेंडा नंबर एक के तहत पुलिस महानिरीक्षक अभियान द्वारा कानून व्यवस्था से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. एजेंडा नंबर 2 में सीआईडी के द्वारा राज्य के मुख्य अपराध से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. एजेंडा नंबर 3 में राज्य के वर्तमान नक्सल परिदृश्य से संबंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन स्पेशल ब्रांच के द्वारा किया जाएगा.

एजेंडा नंबर 4 में नए कानून से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण पुलिस उप महानिरीक्षक जैप के द्वारा किया जाएगा. एजेंडा नंबर 5 में आरएसएस से संबंधित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड जगुआर के द्वारा किया जाएगा.

कानून व्यवस्था के निम्नलिखित आयामों पर होगी चर्चा
डीजीपी के द्वारा पर्व त्यौहार के दौरान खड़ी हुई कानून व्यवस्था की समस्या 2025 से मार्च 2026 तक यदि कोई महत्वपूर्ण कांड, आपराधिक घटना जिसमें विधि व्यवस्था की स्थिति खराब हुई हो, उसकी पूरी विवरणी, राज्य में साइबर क्राइम, डकैती, लूट, चोरी गृह भेदन, फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, नक्सल और अवैध मानव व्यापार से संबंधित रिपोर्ट के साथ-साथ वर्तमान नक्सल परिद्रश्य कैसा है इस पर विस्तार से चर्चा होगी.

वहीं झारखंड में 5 साल या उससे पूर्व के लंबित कांडों के निष्पादन की दिशा में किस तरह के कार्य किए जा रहे हैं. वर्तमान में राज्य के जिलों में लंबित कांडों की क्या स्थिति है? डीजीपी द्वारा जायजा लिया जाएगा.

बैठक में पॉक्सो एक्ट, महिला अत्याचार (दहेज मृत्यु, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, डायन प्रतिषेध से जुड़े मामले) और एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की भी गहन समीक्षा होगी. इन मामलों में लंबित अनुसंधान की स्थिति, अभियोजन में रुकावट और पीड़ितों को दी गई मुआवजा राशि, राहत की प्रगति रिपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

डीजीपी ने श्रावणी मेले की तैयारियों का लेंगी जायजा

डीजीपी की बैठक में आगामी श्रावणी मेले को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जाएगी. देवघर एसपी को श्रावणी मेले के संबंध में विशेष प्रजेंटेशन बनाकर लाने का निर्देश दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.