
रांची: पिछले दिनों झारखंड कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी होने के बाद टाइपिंग एरर का हवाला देते हुए दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलते हुए नई अधिसूचना जारी की गई है. इनमें 2015 बैच के नीरज कुमार सिंह और 2015 बैच की जाधव विजया नारायण राव का नाम शामिल है.
इसके साथ ही 2012 बैच के अजय नाथ झा और 2018 बैच की समीरा एस को वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं. इसके अलावा 2013 बैच के आदित्य कुमार आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नीरज कुमार सिंह की जगह संदीप सिंह बने उत्पाद आयुक्त
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की संशोधित अधिसूचना के मुताबिक, नीरज कुमार सिंह को अपर सचिव, उद्योग विभाग से स्थानांतरित करते हुए उत्पाद आयुक्त के स्थान पर अपर सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी दी …
खास बात है कि नई सूची में 2013 बैच के आईएएस आदित्य कुमार आनंद को भी शामिल किया गया है. इनको श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, साथ ही नियोजन एवं प्रशिक्षण झारखंड के निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पूर्व में आदित्य कुमार आनंद निदेशक, पशुपालन के पद पर थे.

