राँची : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, न्याय और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 39 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।1.05 लाख हेक्टेयर में होगी जैविक खेतीसरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये बड़ी योजना को मंजूरी दी है। तीन चरणों में कुल 1.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती का प्रमाणीकरण किया जायेगा। इस योजना पर करीब 370 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार का मानना है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और झारखंड की खेती को नई पहचान मिलेगी।अबुआ दवाखाना” से गांवों…
Author: जस्ट पोस्ट
हिंदू परिवार के साथ घर में घुसकर वर्ग विशेष के लोगों के द्वारा की गई है मारपीटप्रदेश अध्यक्ष को जल्द सुपुर्द होगी विस्तृत जांच रिपोर्टनीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में गठित टीम ने किया कदमटोली गाँव का दौराघटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना दुखद, अविलंब हो गिरफ्तारी : नीलकंठ सिंह मुंडाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गठित सात सदस्यों की टीम ने चान्हो स्थित घटनास्थल का दौरा कर वर्ग विशेष द्वारा एक हिंदू परिवार के साथ घर में घुसकर हुए मारपीट मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ…
रांची: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के शीर्ष कमांडर अमृत होरो (उर्फ ‘मेचो’) को लापुंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. 10 लाख का इनामी अमृत वर्तमान में पीएलएफआई को लीड कर रहा था. रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अमृत के गिरफ्तारी की पुस्टि की है.दस लाख रुपये का इनामी था अमृतझारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करने के बाद अब पुलिस ने स्प्लिंटर ग्रुप के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो अमृत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.…
राँची: हेमंत सरकार ने एक बार फिर से मास्टर स्ट्रोक खेला है. राज्य सरकार के कर्मियों और पेंशन धारियों के महंगाई भत्ते में दो से नौ फीसदी तक की वृद्धि कर दी गई हैं. बुधवार को हुए कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी. राज्य सरकार के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशन धारियों के महंगाई भत्ता 257 फीसदी से बढ़ाकर 262 फीसदी किया गया है. इसमें पांच फीसदी की की वृद्धि की गई. पंचम वेतनमान के कर्मियों के महंगाई भत्ते को 473 फीसदी से बढ़ाकर 483 फीसदी किया गया. यानि नौ फीसदी…
कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट के वेकेशन बेंच न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अदालत से राहत मिली है अदालत ने विकास तिवारी के खिलाफ सीआईडी द्वारा दर्ज केस 08/2024 मामले में जमानत प्रदान की है. यह जमानत साक्ष्यों के अभाव के कारण दी गई, मामले में अदालत में सीआईडी के कमजोर पक्ष और तथ्यों को कमी बताते हुए प्रार्थी पक्ष में फैसला सुनाया गया. यह मामला रंगदारी से जुड़ा है जहां मृत्यु का भय दिखाकर जबरन वसूली का आरोप कुख्यात विकास तिवारी समेत उसके गुर्गे मुकेश साव उर्फ पठान पर है जहां सीआईडी ने चार्जशीट भी दाखिल किया…
सरकारी खजाने से वेतन के नाम पर हुई करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी के मामले में राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा रुख अख्तियार किया है. महालेखाकार की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद गठित उच्चस्तरीय जांच समिति को सरकार ने न सिर्फ खुली छूट दे दी है, बल्कि इसका दायरा बढ़ाते हुए नए टर्म्स ऑफ रेफरेंस भी तय कर दिए हैं. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अगुवाई में चल रही इस जांच के रडार पर अब केवल दागी अफसर और कर्मचारी ही नहीं, बल्कि वे बैंक भी आ गए हैं जिनकी नाक के नीचे…
राज्य में बिजली चोरी करने वाले सिंडिकेट और शातिर उपभोक्ताओं के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देशों पर मुख्यालय की एपीटी विंग ने पूरे राज्य में एक साथ, एक ही समय पर वज्र छापामारी अभियान चलाया. 10 घंटे के महा अभियान में मुख्यालय द्वारा गठित 119 विशेष टीमों ने राज्य भर में कुल 3,590 परिसरों में औचक दबिश दी. इस दौरान भारी मात्रा में टोका फंसाकर और बाईपास मीटरिंग के जरिए हो रही अवैध बिजली की चोरी पकड़ी गई. सघन जांच में कुल 517 परिसर ऐसे पायें…
: राजधानी रांची में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधन पर इलाज के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है, जिसके कारण झारखंड विधानसभा की एक महिला कर्मचारी की जान चली गई. मृतका के परिजनों ने इसे सीधे तौर पर “हत्या” करार देते हुए कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है. वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को झारखंड विधानसभा के कर्मी शव के साथ विधानसभा में धरना पर बैठ गए हैं. क्या है पूरा मामला? रांची के मोरहाबादी (हरिहर सिंह रोड, बालाजी अपार्टमेंट) निवासी सुनील कुमार शुक्ला ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है.…
[2:11 pm, 26/5/2026] Sandeep Jain: बिहार की चर्चित नेता रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं. मंगलवार को पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी जॉइन करने के बाद रितु जायसवाल ने साफ कहा कि उनके पुराने वीडियो और बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा सकता है, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं[2:11 pm, 26/5/2026] Sandeep Jain: मैं बागी नहीं थी, जनता बदलाव चाहती थी’रितु जायसवाल ने कहा कि जब उन्होंने परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, तब लोगों…
राँची: झारखंड की सियासत में आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले एक नया राजनीतिक मोड़ आ गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीधे भारत निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक बेहद संवेदनशील पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद वह उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है, जो सीधे तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) और अनैतिक दबाव बनाने की कोशिशों की…
