राँची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक की. सीएम ने स्पष्ट किया कि अब राज्य के विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने इस बार ‘स्मार्ट और टेक-फ्रेंडली’ रिफॉर्म्स पर जोर दिया. बैठक में सिर्फ बजट के खर्चों पर बात नहीं हुई, बल्कि इस बात का पूरा खाका तैयार किया गया कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके राजस्व को कैसे दोगुना किया जाए. बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रह, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, आदि विषयों पर चर्चा हुई. विभाग को वित्त और राजस्व…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची : सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आमजन को शुद्ध पानी पिलाते हुए आईपीएस से लेकर सिपाही स्तर के पुलिस अधिकारी व कर्मी देखे जा रहे है. राज्य के सभी जिले से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के द्वारा आमजन को भीषण गर्मी में शुद्ध पानी पिलाते हुए सुखद तस्वीरें सामने आ रही है. उल्लेखनीय है, कि झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और जानलेवा हीटवेव (लू) को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन एक्शन मोड में हैं. उन्होंने आम जनता को इस भीषण तपिश से राहत दिलाने और पानी की किल्लत को दूर करने के लिए राज्य के सभी जिलों…
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी संकट और बढ़ता दिख रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा में तृणमूल के कई सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और उनमें से एक बड़ा समूह पार्टी छोड़ सकता है।सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में तृणमूल के कुल 29 सांसदों में से करीब 12 सांसद भाजपा में शामिल होने या समर्थन देने की योजना बना चुके हैं। इसके अलावा पांच-छह अन्य सांसदों से भी बातचीत चल रही है।दल बदल कानून से बचने के लिए 20 सांसदों का समर्थन जरूरीबताया जा रहा है कि दल-बदल विरोधी…
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-राजद और भाकपा-माले गठबंधन के पास दोनों सीटों पर कब्जा करने के लिए आवश्यक संख्या बल मौजूल है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी।भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति तय की है, ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं।भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसलाराज्यसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की…
राँची। पिछले वर्ष हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने शशिभूषण दीक्षित को बेल दे दी है। शशिभूषण दीक्षित की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में सुनवाई हुई, इससे पहले शशिभूषण को बेल देने से झारखण्ड हाईकोर्ट ने जनवरी महीने में इनकार कर दिया था।
विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा आगामी दिनों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों और तस्करों द्वारा कानून का उलंघन करते हुए झारखण्ड के सभी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से प्रतिबंधित गौवंशिये पशुओं (गाय, बैल, बछड़ा, ऊंट आदि) की तस्करी और उनकी हत्या किए जाने की प्रबल संभावनायें है। प्रतिबंधित गौवंशिये पशुओं को बध करना ‘झारखंड गौवंश हत्या निषेध अधिनियम, 2005’ की धाराओं का घोर उल्लंघन है। इस अधिनियम के तहत झारखंड राज्य में…
हरियाणा : ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक परिवार ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले इस परिवार की मां और बेटा एक ही समय में अलग-अलग शहरों के मेयर बने हैं। बेटे तुषार 13 मई को एल्स्ट्री और बोरहैमवुड टाउन काउंसिल के सबसे कम उम्र के मेयर बने, जबकि उनकी मां परवीन रानी दहिया 20 मई को हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की पहली भारतीय मूल की मेयर चुनी गईं। परिवार का पुश्तैनी गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में है। हालांकि परिवार लंबे समय तक रोहतक में रहा और फिर 2013 में ब्रिटेन चला गया।…
राँची: राज्य के सबसे संवेदनशील सरकारी परिसरों राजभवन, विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास और प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी शुरू हो गई है. इन परिसरों में लगे बैगेज एक्स-रे स्कैनर मशीनों की मरम्मत, अपग्रेडेशन और नियमित मेंटेनेंस की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना को खत्म किया जा सके. विशेष शाखा, झारखंड की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब सरकारी परिसरों की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है. खराब या धीमी गति से काम कर रही स्कैनर मशीनों को…
रांची : 2 वर्षीय बी.एड (कक्षा 6 से 8) सहायक आचार्य अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। “2 वर्षीय बीएड अभ्यर्थी न्याय मोर्चा” के बैनर तले जुटे अभ्यर्थियों ने कहा कि उनके साथ घोर अन्याय किया जा रहा है और सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर रही है।अभ्यर्थियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी पद के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य नहीं ठहराया जा…
