Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»रामगढ़ में हाथी का तांडव, दो महिलाओं समेत 4 लोगों को पटककर मार डाला
Breaking News

रामगढ़ में हाथी का तांडव, दो महिलाओं समेत 4 लोगों को पटककर मार डाला

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। घाटो थाना क्षेत्र के आरा–सारूबेड़ा इलाके में मंगलवार को एक मतवाले हाथी ने जमकर तांडव मचाया। हाथी के हमले में दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना दोपहर करीब 2.15 बजे की है। आरा–सारूबेड़ा के समीप हाथी ने इचाकडीह निवासी स्व. बुधन रजवार के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पर हमला कर दिया। अमित सीसीएल की सारूबेड़ा परियोजना में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि अचानक सामने आए हाथी ने अमित को पटककर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक हाथी जंगल की ओर बढ़ चुका था।

इसके बाद हाथी का आतंक रात में फिर देखने को मिला। दूसरी बड़ी घटना रात करीब 10.30 बजे घटी, जब रामगढ़ से घाटो की ओर बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को हाथी ने रास्ते में घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने बाइक सवार को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान हाथी के हमले में दो महिलाएं भी चपेट में आ गईं, जिनकी जान चली गई। वहीं एक नाबालिग और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही घाटो थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की ओर से हाथी की निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रभावित गांवों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और हाथी को आबादी से दूर खदेड़ने के लिए विशेष टीम तैनात करने की मांग की है।

फिलहाल वन विभाग हाथी की लोकेशन ट्रेस कर रहा है और रात के समय लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Elephant kills 4 in Ramgarh Ghato Ramgarh news today Human-elephant conflict Jharkhand Jharkhand wildlife attack news Ramgarh forest department update
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026

JSSC इंटर स्तर की परीक्षा के लिए निकली वैकेंसी

June 26, 2026

झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को, आवेदन व परीक्षा तिथि में बदलाव

June 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.