Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»शर्मनाक! थाना परिसर के भीतर ही पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म, विभागीय कार्रवाई तेज
Breaking News

शर्मनाक! थाना परिसर के भीतर ही पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म, विभागीय कार्रवाई तेज

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केरल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सिविल पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी का आचरण पुलिस बल की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। निलंबन की कार्रवाई सिटी पुलिस कमिश्नर ने की। निलंबित सिविल पुलिस अधिकारी का नाम नवास बताया गया है, जो घटना के समय नींदाकारा कोस्टल पुलिस स्टेशन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात था।

यह कथित घटना 6 नवंबर को हुई। शिकायत के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शौचालय से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि यह घटना पुलिस परिसर के भीतर हुई, जिससे पुलिस बल के भीतर सुरक्षा, अनुशासन और कार्यस्थल की गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला अधिकारी ने इस मामले में सीधे पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसके बाद चवारा पुलिस स्टेशन में आरोपी नवास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मामला वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया, जिसके बाद विभाग ने बिना देरी किए कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, निलंबन का फैसला आरोपों की गंभीरता और पुलिस सेवा की विश्वसनीयता तथा नैतिक अधिकार बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया। निलंबन आदेश में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नवास पर लगाए गए आरोपों से पुलिस बल की छवि को ठेस पहुंची है और वर्दी की गरिमा को नुकसान पहुंचा है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह सेवा नियमों और पुलिसकर्मियों से अपेक्षित नैतिक मानकों का गंभीर उल्लंघन होगा।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे के भीतर और नागरिक समाज के बीच चिंता का माहौल है। कई संगठनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत आंतरिक तंत्र की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया है कि दुष्कर्म के मामलों में पुलिस बल की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। संस्था की गरिमा और विश्वसनीयता को कमजोर करने वाले किसी भी कृत्य से सख्ती से निपटा जाएगा। आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी। –आईएएनएस वीकेयू/एबीएम

Civil Police Officer Navas Kerala Police officer suspended Kollam policewoman rape case Police station security breach Zero tolerance policy Kerala police
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.