Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»7 बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने मुंडन कराने के बाद दी मुखाग्नि
Breaking News

7 बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने मुंडन कराने के बाद दी मुखाग्नि

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक भावुक घटना सामने आई है। एक पूर्व सैनिक के निधन के बाद उनकी सात बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर बेटे का दायित्व भी निभाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिमलकोट के ऊकाला गांव निवासी पूर्व सैनिक कै किशन कन्याल का हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक के निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्मों को लेकर परिजन और ग्रामीण असमंजस में थे।

बेटा न होने की वजह से परंपरा निभाने की चुनौती खड़ी हुई। लेकिन समाज की रुढ़ीवादी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए दिवंगत किशन कन्याल की सातों बेटियां आगे आईं और उन्होंने सर्वसम्मति से पिता की अंतिम संस्कार की सभी रस्में स्वयं निभाने का निर्णय लिया। सीआइएसएफ में तैनात बेटी ने वर्दी में अर्थी को कंधा दिया और मुंडन भी कराया।

दिवंगत किशन कन्याल की सात बेटियों में तीसरे क्रम की बेटी किरन वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात हैं। पिता के निधन के बाद किरन ने बेटे का फर्ज निभाया। मुंडन कराया और वर्दी में ही पिता की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ अन्य बहनों ने भी अंतिम यात्रा में भाग लिया।

रामेश्वर श्मशान घाट पहुंचकर किरन सहित उनकी बहनें शोभा, चांदनी, नेहा, बबली और दिव्यांशी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। एक अन्य बहन मंजू किसी कारणवश श्मशान घाट नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उन्होंने भी पिता की अर्थी को कंधा देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया।

श्मशान घाट पर बेटियों द्वारा निभाई गई इन रस्मों को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटियों के इस असाधारण साहस और प्रेम की सराहना करते हुए कहा कि यह घटना केवल अंतिम संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विचार को साकार करने वाली जीवंत मिसाल है।

Beti Bachao Beti Padhao real example CISF daughter cremates father Daughters perform last rites Pithoragarh news today Uttarakhand emotional news
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.