Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»भारत के दो भगोड़े मोदी-माल्या टकरा रहे जाम से जाम, रूतबा और लाइफस्टाइल नहीं हुई कम
Breaking News

भारत के दो भगोड़े मोदी-माल्या टकरा रहे जाम से जाम, रूतबा और लाइफस्टाइल नहीं हुई कम

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारतीय जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई विजय माल्या और ललित मोदी को भारत लाने के लिए सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, वे दोनों टेंशन फ्री होकर लंदन के पॉश इलाके में जाम से जाम टकरा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें भारत के भगोड़े घोषित ललित मोदी और बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भागे कारोबारी विजय माल्या एक साथ दावत उड़ाते नजर आए। मौका था विजय माल्या के 70वें जन्मदिन से पहले की पार्टी का, जिसे खुद ललित मोदी ने होस्ट किया था।

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- बहुत बढ़िया- चोर-चोरे मौसेरे भाई

मीडिया के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक यह पार्टी ललित मोदी के लंदन स्थित बेलग्रेव स्क्वायर वाले आलीशान घर पर आयोजित की गई थी। यह इलाका लंदन के सबसे महंगा और रईस इलाक है। ललित मोदी ने अपने दोस्त विजय माल्या के लिए एक शानदार प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन रखा था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस पार्टी में केवल ये दोनों ही नहीं थे, बल्कि कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इसमें बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ और फिल्मी जगत के कई सितारों के शामिल होने की खबर है। यह दावत इस बात का सबूत है कि भारत छोड़ने के बाद भी इन दोनों का रूतबा और लाइफस्टाइल कम नहीं हुई है।

शायद यह पार्टी दुनिया की नजरों से छिपी रहती, अगर मशहूर फोटोग्राफर जिम राइडेल ने एक्स पर तस्वीर साझा न की होती। जिम राइडेल ने ललित मोदी और विजय माल्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कल रात अपने खूबसूरत लंदन वाले घर पर विजय माल्या के सम्मान में एक शानदार 70वें जन्मदिन से पहले की पार्टी होस्ट करने के लिए ललित मोदी को धन्यवाद। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। बात यहीं नहीं रुकी, खुद ललित मोदी ने इस पर जवाब देते हुए लिखा- मेरे दोस्त विजय माल्या की प्री-बर्थडे पार्टी में मेरे घर आने और सेलिब्रेट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

ललित मोदी का यह बेबाक अंदाज बताता है कि उन्हें भारतीय एजेंसियों या जनभावनाओं की कोई परवाह नहीं है। वे खुलेआम अपनी दोस्ती और रईसी का प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे ही यह तस्वीरें वायरल हुईं, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक तरफ भारत के बैंक और कोर्ट इन दोनों की संपत्ति जब्त करने और प्रत्यर्पण की कोशिशों में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ ये दोनों लंदन में ऐश कर रहे हैं। इसे देखकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया। ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ मीम के लिए यह एकदम परफेक्ट तस्वीर है। एक अन्य यूजर ने गुस्से में लिखा- इन दोनों को जेल में होना चाहिए था, और ये पार्टी कर रहे हैं। विजय माल्या की पुरानी टैगलाइन किंग ऑफ गुड टाईम पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, ये देखो। सही है। खाओ, पियो और ऐश करो। इस उम्र में भी प्री-बर्थडे पार्टी। किंग ऑफ गुड टाइम्स और अब बुरे समय का भी।

ED CBI extradition status India's most wanted fugitives Lalit Modi London house Vijay Mallya 70th birthday celebration Vijay Mallya Lalit Modi London party
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.