Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»FASTag के नाम पर बड़ा खेल! गलत लिंक पर क्लिक किया तो खाली होगा बैंक खाता!
देश

FASTag के नाम पर बड़ा खेल! गलत लिंक पर क्लिक किया तो खाली होगा बैंक खाता!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्ट टैग वार्षिक पास को लेकर लोगों को सतर्क कर दिया है। एनएचएआई ने चेतावनी दी है कि कुछ फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत प्लेटफॉर्म नकली फास्ट टैग एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं, जिससे लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि फास्ट टैग वार्षिक पास केवल उसके आधिकारिक राजमार्ग यात्रा एप के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

एनएचएआई के अनुसार, कोई भी बाहरी एजेंसी या निजी वेबसाइट इस पास की बिक्री के लिए अधिकृत नहीं है। कुछ फर्जी प्लेटफॉर्म लिंक भेजकर लोगों से पैसे और निजी जानकारी मांग रहे हैं, जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसतरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है। फास्ट टैग वार्षिक पास के तहत प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए 3,000 रुपये में सालभर का टोल पास उपलब्ध कराया गया है। इस एकमुश्त रिचार्ज पर वाहन चालक एक साल में अधिकतम 200 बार नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पार कर सकते हैं।

200 ट्रिप की सीमा पूरी होने के बाद पास को फिर रिचार्ज किया जा सकता है। एनुअल पास को सक्रिय करने के लिए लिंक राजमार्ग यात्रा एप के साथ-साथ एनएचएआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जिन वाहनों में पहले से फास्ट टैग लगा है, उन्हें नया टैग खरीदने की जरूरत नहीं है। फास्ट टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली है, जो आरएफआईडी तकनीक के जरिए टोल शुल्क स्वतः काटती है। एनएचएआई ने नागरिकों से अपील की है कि केवल आधिकारिक माध्यमों से ही फास्ट टैग वार्षिक पास खरीदें और किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी से बचें।

एनएचएआई आधिकारिक वेबसाइट एनएचएआई फास्ट टैग फ्रॉड टोल प्लाजा ऑनलाइन ठगी फास्ट टैग वार्षिक पास कीमत राजमार्ग यात्रा एप डाउनलोड
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.