Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»विकास की नई ‘एक्सप्रेसवे’ पर भारत; 17 लाख करोड़ के निवेश से संवरेगा देश का भविष्य
देश

विकास की नई ‘एक्सप्रेसवे’ पर भारत; 17 लाख करोड़ के निवेश से संवरेगा देश का भविष्य

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: देश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा खाका तैयार कर लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आने वाले वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर करीब 17 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत केंद्रीय अवसंरचना मंत्रालयों और राज्यों के अंतर्गत कुल 852 परियोजनाओं की तीन वर्षीय सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी पाइपलाइन बनाई गई है। इन परियोजनाओं पर अनुमानित लागत 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगी, जिससे देश में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने बताया कि यह पहल केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणा को अमल में लाने के लिए की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होने वाली इस तीन साल की पीपीपी पाइपलाइन का उद्देश्य संभावित परियोजनाओं की पहले से जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे निवेशकों, डेवलपर कंपनियों और अन्य हितधारकों को दीर्घकालिक योजना बनाने और सोच-समझकर निवेश निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। मंत्रालय के मुताबिक, इस पाइपलाइन में परियोजनाओं की संख्या के साथ-साथ उनके अनुमानित खर्च का भी खाका पेश किया गया है।

सरकार द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, केंद्रीय अवसंरचना मंत्रालयों की ओर से 232 पीपीपी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिन पर करीब 13.15 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्तर पर 620 परियोजनाएं लागू की जाएंगी, जिनकी कुल लागत 3.84 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। इसका साफ मतलब है कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में पीपीपी मॉडल की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है और निजी क्षेत्र को बड़े पैमाने पर निवेश के अवसर मिलेंगे। क्षेत्रवार बात करें तो सबसे अधिक निवेश सड़क परिवहन और राजमार्ग सेक्टर में किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 108 परियोजनाएं इस पाइपलाइन में शामिल हैं, जिनका कुल बजट 8.76 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद बिजली मंत्रालय की 46 परियोजनाएं हैं, जिन पर 3.4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेल मंत्रालय की 13 परियोजनाओं के लिए भी 30,904 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे स्पष्ट है कि सड़क और ऊर्जा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं।

अन्य क्षेत्रों में भी बड़े निवेश की योजना है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग की 29 परियोजनाओं पर 12,254 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परियोजनाओं पर 8,743 करोड़ रुपये, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की दो परियोजनाओं पर 6,646 करोड़ रुपये और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 11 परियोजनाओं पर 2,262 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय रखा गया है। राज्यों के लिहाज से देखें तो आंध्र प्रदेश को सबसे ज्यादा परियोजनाएं मिली हैं। राज्य में 270 पीपीपी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन पर करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है, जहां 70 परियोजनाओं पर 87,640 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अमरावती शहर के विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी के कारण आंध्र प्रदेश को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल मिलाकर यह योजना देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

आंध्र प्रदेश पीपीपी परियोजनाएं पीपीपी मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर भारत भारत में विकास कार्य 2026 वित्त मंत्रालय निवेश योजना सड़क परिवहन मंत्रालय बजट 2026
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.