Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»नासिक में खूनी मंजर: दो कारों के उड़े परखच्चे, एक ही झटके में 4 मरे
देश

नासिक में खूनी मंजर: दो कारों के उड़े परखच्चे, एक ही झटके में 4 मरे

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पेठ रोड पर चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार हादसा यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही के कारण हुआ। स्कॉर्पियो वाहन गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज गति में आ रहा था। चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास उसने सामने से आ रही अर्टिगा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अर्टिगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसे में जान गंवाने वालों में राजस्थान के राजसमंद जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय छोगालाल हीरालाल गुर्जर, 45 वर्षीय किशनलाल हीरालाल गुर्जर और 40 वर्षीय पूनम गुर्जर के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अर्टिगा चालक 28 वर्षीय शाहरुख खान फराकत खान, निवासी दादरा नगर हवेली के रूप में हुई है।

दुर्घटना में दोनों कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक नशे में था या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।

चाचड़गांव टोल प्लाजा हादसा नासिक पेठ रोड दुर्घटना महाराष्ट्र सड़क हादसे आज राजस्थान परिवार नासिक मौत रॉन्ग साइड ड्राइविंग एक्सीडेंट
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.