रांची: यूनाइटेड किंगडम दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूके सरकार के संसदीय अवर सचिव सीमा मल्होत्रा से भेंट की. इस दौरान शिक्षा, कौशल विकास, उत्तरदायी खनन, क्लाइमेट ट्रांजीशन, संस्कृति एवं विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों में झारखंड यूके के बीच व्यावहारिक सहयोग को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान यूके ने झारखंड सरकार की मरांग गोमके जयपाल मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप तथा चेवनिंग मरांग गोमके जयपाल मुंडा ओवरसीज़ स्कॉलरशिप की सराहना की और इन्हें भारत यूके साझेदारी का सशक्त और जीवंत उदाहरण बताया.चर्चा के दौरान पिछले चार वर्षों में इस योजना के माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थियों को…
Author: जस्ट पोस्ट
देवघर: जिला में नावाडीह के पास बड़ा रेल हादसा टल गया है. हावड़ा जसीडीह मेन लाइन से आ रही एक ट्रेन ने रोहिणी स्थित रेलवे फाटक के पास सड़क क्रॉस कर रहे एक ट्रक को अपने चपेट में ले लिया. वहीं ट्रेन और ट्रक के बीच हुई टक्कर से दो बाइक भी दुघर्टनाग्रस्त हो गए हैं. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसनसोल रेलवे डिवीजन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने वहां के रेल अधिकारियों से घटना की सारी जानकारी ली और रेलवे लाइन को क्लियर करवाने…
ओरमांझी के बरामद बच्चा कन्हैया और उसके माता पिता से उसके घर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुलाकात की। श्री साहू ने कन्हैया सहित सैकड़ों बच्चों के लापता होने की खबर के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन के खिलाफ पार्टी के द्वारा आंदोलन एवं प्रदर्शन के निर्देश दिए थे।श्री साहू ने अपने घोषणा के अनुरूप आज कन्हैया के भाई जिसका किडनी खराब है के इलाज हेतु रांची महानगर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं के सहयोग से (₹100,000 )एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की।इस अवसर पर सरोज सिंह , मनोज बाजपेयी , वरुण साहू ,धीरज महतो…
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसारचलाया गया व्यापक वाहन जांच अभियान उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में मोहराबादी, करमटोली, कांके रोड, ओरमांझी एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में कुल 153 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 17 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, फिटनेस प्रमाण पत्र की अनुपस्थिति, परमिट की कमी तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने जैसी कमियां सामने आईं।ओवरलोडिंग एवं दस्तावेजों की कमी पर सख्त कार्रवाईजांच टीम ने पाया कि कई वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक लोडेड थे…
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की जान चली गई जबकि 11 घायल हो गये। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना की टीम बृहस्पतिवार सुबह एक आपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान खन्नीटॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य…
रांची: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. शाम को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके आगमन के साथ ही सेना और नौसेना के अधिकारियों और जवानों द्वारा उनका भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया.एयरपोर्ट परिसर में सशस्त्र बलों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया, जिससे स्वागत समारोह और भी खास बन गया. सैन्य अनुशासन, सांस्कृतिक रंग और सम्मान के समन्वय ने पूरे माहौल को गौरवपूर्ण बना दिया.:…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यात्री सुरक्षा, रोजगार और कई मुद्दों पर रखी बात।निर्माण के दौरान मंदिर पर नहीं करें कार्रवाई, स्थानीय समिति से बात कर समाधान निकालें।लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, महिला पुलिस की तैनाती हो।होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव अविलंब भेजें।स्टेशन के आसपास के दुकानदारों के लिए अटल वेंडर मार्केट के निर्माण का प्रस्ताव दें।रांची से मुरी शटल ट्रेन का प्रस्ताव भेज, परिचालन करने की दिशा में कार्यवाही करें।रांची। रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडल स्तरीय सांसदों की बैठक आज रांची में संपन्न हुई। इस बैठक में…
नेतरहाट जाने के क्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से उनका भव्य गरिमामय और सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया।मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और न्यायिक व्यवस्था आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उनके आगमन से न्यायालय परिसर में विशेष चहल पहल देखने को मिली…
रांची: चाईबासा के सारंडा जगंल में हुए पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली अनल दा मारा गया. अनल दा पर एक करोड़ का इनाम घोषित था. गिरिडीह का रहने वाला अनल दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी का प्रमुख सदस्य था. माओवादी संगठन में रणनीतिकार के रूप में जाना जाने वाला यह नक्सली लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था. गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र का अनल 1987 से सक्रिय था और झारखंड-बिहार के कई जिलों में अपना आतंक कायम कर चुका था.पीरटांड़-टुंडी-तोपचांद इलाके में गोपाल दा के नाम से…
झारखंड पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है.पुलिस को मिली गुप्त सूचनापुलिस की ओर से मिल जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के सीनियर अफसरों को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की ज्वाइंट…
