Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड में बढ़ेगा CSR का दायरा, झारखंड में टाटा का ‘मेगा निवेश’
Uncategorized

झारखंड में बढ़ेगा CSR का दायरा, झारखंड में टाटा का ‘मेगा निवेश’

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः राज्य में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में हेमंत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम का असर अब दिखने लगा है. इस दिशा में टाटा समूह आगे आई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन व टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर टी०वी० नरेंद्रन की बैठक हुई, जिसमें कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हजारों करोड़ के निवेश करने की सहमति दी गई है.

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए टाटा सन्स के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि हम लोग राज्य के विकास में सरकार के साथ हैं. टाटा स्टील 11000 करोड़ का निवेश स्टील उद्योग क्षेत्र में करेगा, जिसकी शुरुआत जमशेदपुर में होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि नॉलेज बेस्ड इन्वेस्टमेंट हो, इस दिशा में भी टाटा समूह कदम उठाएगी. इसके लिए एक ग्रुप बनाकर विचार किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई है. जैसा कि आप लोग जानते हैं टाटा ग्रुप की शुरुआत झारखंड में हुई है उसके बाद न केवल देशभर में बल्कि दुनिया के कई देशों में इसका विस्तार हुआ है. आने वाले समय में होटल उद्योग के क्षेत्र में हम लोग कदम बढ़ा रहे हैं, जिसमें रांची सबसे पहला है. उसके बाद दूसरे अन्य क्षेत्र में भी इसका विस्तार होगा.

कौशल विकास के क्षेत्र में भी टाटा ग्रुप के द्वारा कई काम हो रहे हैं. इस दिशा में राज्य सरकार के सहयोगी के रूप में टाटा ग्रुप काम कर रही है, जिससे यहां कौशल विकास हो सके. सीएसआर के जरिए टाटा ग्रुप कई काम कर रहा है. स्टील के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधा के लिए टाटा ग्रुप कृतसंकल्पित है. इस दिशा में इजरना टेक्नोलॉजी के जरिए स्टील का प्रोसेस तेज होगा, इसे अपनाया जा रहा है और कार्बन उत्सर्जन कम रहेगा.

इस टेक्नोलॉजी को टाटा स्टील अपनाने जा रही है और इसके लिए पहले निवेश जमशेदपुर में होगा. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील का यह ब्लूप्रिंट पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है. इसी तरह टाटा मोटर्स के क्षेत्र में हमारा अगला इन्वेस्टमेंट हाइड्रोजन टेक में हो रहा है. वह भी जमशेदपुर टाटा मोटर्स क्लब में हो रहा है. इस टेक्नोलॉजी का लाभ न केवल भारत बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी मिलेगा जिसमें आरएनडी भी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा सन्स चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का स्वागत किया. मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमलोग एक औपचारिक मुलाकात पर बैठे थे. टाटा समूह झारखंड के साथ-साथ पूरे ग्लोबल लेवल में अपना अलग स्थान रखता है, कई सारे संस्थाओं का संचालन इस समूह के द्वारा किया जाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग जानते हैं कि टाटा समूह झारखंड प्रदेश का वह हिस्सा है, जहां से इस समूह ने अपनी सफर की शुरुआत की और वह सफल निरंतर आगे बढ़ रहा है. मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि टाटा समूह का या सफर अनवरत मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.